साजिद खान पठान और विजय अग्रवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

मनपा चुनाव की टाइमलाइन तय, अकोला में 80 पार्षदों के लिए मुकाबला, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

Akola Municipal Election 2026: अकोला मनपा चुनाव में 31 दिसंबर को नामांकन जांच, 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिलेंगे। गठबंधन का फैसला 2 जनवरी के बाद होने की उम्मीद।

प्रिया जैस

Akola Voting Date: सन 2017 के बाद अब अकोला मनपा के चुनाव होने जा रहे हैं। फिलहाल यहां प्रशासक राज है। 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से नामांकन पत्र स्वीकार करना शुरू है। 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 है। इसी तरह 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह का वितरण होगा। इसी प्रकार 3 जनवरी को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित होगी। 15 जनवरी को अकोला मनपा चुनाव के लिए मतदान होगा और 16 जनवरी को मतगणना होगी।

विविध राजनीतिक पार्टियां मनपा चुनाव को लेकर किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी इसकी घोषणा दो, तीन दिनों में होने की उम्मीद है। यहां पर 20 प्रभागों के लिए 80 पार्षद चुने जाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवारों का ध्यान इस ओर लगा हुआ है कि, कब राजनीति पार्टियों के गठबंधन की घोषणा होती है।

जल्दी ही होगा गठबंधन का निर्णय : पठान

अकोला पश्चिम के कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट तथा शिवसेना उबाठा के साथ बातचीत शुरू है। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों का कांग्रेस के प्रति काफी रुझान देखा जा रहा है। मनपा चुनाव में लोगों का काफी प्रतिसाद मिल रहा है। यह देखते हुए ऐसा लगता है कि, मनपा चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी।

गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू : अग्रवाल

भाजपा के पूर्व महापौर तथा मनपा चुनाव प्रभारी विजय अग्रवाल से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, मनपा चुनाव हेतु गठबंधन को लेकर शिवसेना शिंदे गुट तथा राकां अजित पवार गुट के साथ बातचीत शुरू है। दो तीन दिनों में इस बारे में निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों को साथ लेकर चलेगी।

जल्दी ही वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गठबंधन को लेकर निर्णय घोषित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का भाजपा को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। इस बार मनपा चुनाव में पिछले वर्ष से भी अधिक भारी प्रतिसाद मिलेगा ऐसा अनुमान है। उन्होंने कहा कि, जल्दी ही गठबंधन के विषय में आपको जानकारी दी जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा