अकोला न्यूज 
अकोला

अकोला मनपा का 'चुनावी फीवर', नामांकन के चौथे दिन 3 पर्चे दाखिल, 1586 दावेदारों ने उठाए फॉर्म

Akola Municipal Corporation Nomination: नामांकन के चौथे दिन 3 पर्चे दाखिल, अब तक 1586 आवेदन उठे। 80 पार्षदों के लिए 15 जनवरी को मतदान। देखें पूरा चुनावी शेड्यूल और ज़ोनवार केंद्र।

प्रिया जैस

Akola Municipal Corporation Election 2026: अकोला महानगरपालिका चुनाव की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से 1 उम्मीदवार ज़ोन क्रमांक 2 से और 2 उम्मीदवार ज़ोन क्रमांक 5 से हैं। इसी दिन शुक्रवार को 613 आवेदन उठाए गए, जिससे अब तक कुल 1586 आवेदन उठाए जा चुके हैं।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार (23 दिसंबर) से हुई थी। पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, लेकिन 296 लोगों ने 508 आवेदन उठाए थे। दूसरे दिन (24 दिसंबर) 255 लोगों ने 465 आवेदन उठाए थे। तीसरे दिन (25 दिसंबर) क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण नामांकन और आवेदन प्रक्रिया बंद रही। चौथे दिन शुक्रवार को 343 उम्मीदवारों ने 613 आवेदन उठाए।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस बार उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर में 6 स्वतंत्र केंद्रों पर ज़ोनवार आवेदन प्राप्त करने और दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। आवेदन केवल ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। 2017 के बाद यह पहली महापालिका की आम चुनाव है। 15 जनवरी 2026 को 20 प्रभागों के लिए 80 पार्षदों का चुनाव होगा, जबकि 16 जनवरी को मतगणना होगी।

चुनाव कार्यक्रम

क्रमांक प्रक्रिया तिथि
1 नामांकन स्वीकार करने की अवधि 23 से 30 दिसंबर
2 नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर
3 नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 2 जनवरी
4 चुनाव चिन्ह वितरण व अंतिम प्रत्याशी सूची 3 जनवरी
5 मतदान 15 जनवरी
6 मतगणना 16 जनवरी

नामांकन केंद्र

प्रभाग क्रमांक नामांकन केंद्र
1, 2, 7 सिद्धार्थ हॉल, राजकमल चौक
3, 4, 5, 6 उपविभागीय अधिकारी कार्यालय
8, 9, 10, 17 शंकरलाल खंडेलवाल महाविद्यालय
11, 12, 18 बी. आर. हाईस्कूल
13, 14, 15 सेंट्रल आक्ट्राय नाका, नेहरू पार्क चौक
16, 19, 20 शाला क्रमांक 16, आदर्श कॉलनी

चौथे दिन के उठाए गए आवेदन

ज़ोन उम्मीदवार आवेदन
ज़ोन 1 69 96
ज़ोन 2 45 87
ज़ोन 3 77 116
ज़ोन 4 47 111
ज़ोन 5 62 127
ज़ोन 6 43 76
कुल 343 613

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज