Municipal Corporation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा का बड़ा फैसला, बारिश में 24x7 कार्यरत रहेंगी 4 आपदा प्रबंधन टीमें

Akola Disaster Management: अकोला महानगर पालिका ने बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 24x7 कार्यरत चार स्वतंत्र आपदा प्रबंधन टीमें गठित करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Municipal Corporation: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अकोला महानगर पालिका में ली गई विशेष बैठक में मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर शारदा खेडकर ने की, जबकि स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल और मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयमहानगर पालिका क्षेत्र में आपदा प्रबंधन हेतु चार स्वतंत्र पथक टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें 24x7 कार्यरत रहेंगी और बरसात के दौरान पानी भरना, पेड़ों का गिरना, स्ट्रीट लाइट बंद होना, पानी की आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं का समाधान करेंगी।

सामग्री की तत्काल खरीदी होगी

आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्री की तात्कालिक खरीद की जाएगी। पानी निकालने हेतु जनरेटर चालित पंप और पेड़ काटने के लिए कटर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के कुंओं पर जाली लगाई जाएगी और नागरिकों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा। जिन सड़कों पर पानी जमा होता है, उनका सर्वे कर स्क्रैपिंग कार्य की सूची तैयार की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश

मनपा आयुक्त लहाने ने आदेश दिया कि चारों क्षेत्रीय अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का इंतजार न करें, बल्कि रोजाना निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करें। नालों की सफाई, संकरी नालियों की मरम्मत और स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महापौर खेडकर ने आपदा प्रबंधन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

इस बैठक में उपमहापौर अमोल गोगे, सभागृह नेता पवन महल्ले, नगरसेवक नितिन ताकवाले, शरद तुरकर, प्रशांत जोशी, सुमेध अलोने, विजय पारतवार, गणेश शहाणे, अजय गुजर, मृणालिनी मानतकर, विठ्ठल देवकते, देविदास निकालजे, राजेश सरप, मनीष कथले उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?