अकोला पुलिस फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

आदिवासी दिवस की रैली में पुलिसकर्मियों से मारपीट, अकोला में तनाव के बाद बढ़ाई सुरक्षा

Police Assault In Akola: अकोला के महान गांव में विश्व आदिवासी दिवस की रैली के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट के बाद तनाव बढ़ गया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है।

आंचल लोखंडे

World Tribal Day Rally Akola: अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील के महागांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झोडगा फाटा से महान की ओर रैली निकाली गई थी।

रैली महागांव के मुख्य डामरीकरण मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के परिसर के पास पहुंची। रैली के कारण यातायात बाधित होने तथा रैली में शामिल कुछ नागरिकों के बीच विवाद होने की जानकारी मिलने पर पिंजर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक नवघरे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को समझाने का प्रयास किया।

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और रैली में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस उपनिरीक्षक नवघरे तथा महिला पलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद नवघरे का कथित रूप से पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। जान बचाने के लिए नवघरे ने एक घर में शरण ली, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बताया जा रहा है कि इस मामले में 26 लोगों के साथ रैली में शामिल करीब 250 से 300 नागरिकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि, रात देर तक पिंजर पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में थानेदार गजानन राठोड़ ने जानकारी देने से इनकार किया।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात

घटनास्थल पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले सहित पुलिस का बंदोबस्त तैनात किया गया है। कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ वैशाली मुले ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

पुलिस लाठीचार्ज से भी नाराजगी

रैली में शामिल नागरिकों पर पुलिस द्वारा अचानक लाठीचार्ज किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इसके बाद लोगों में रोष फैलने की बात सामने आई है। अ।भा। युवा आदिवासी विकास परिषद, अकोला के जिलाध्यक्ष तथा कोथली के सरपंच नारायण लोखंडे ने कहा कि आदिवासी समाज पर होने वाला अन्याय किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज