अकोला युवक की मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: दोनों ने साथ लगाई कुए में छलांग, युवक की मौत से आहत युवती ने फिर खा लिया जहर, हालत गंभीर

Akola Kurum Village Incident: अकोला के कुरुम गांव में एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई। युवक के साथ कुएं में गई युवती को ग्रामीणों ने बचा लिया।

आंचल लोखंडे

Akola Girl Critical Condition: माना पुलिस थाना क्षेत्र के कुरुम गांव स्थित पारधी बेड़े पर एक 25 वर्षीय युवक ने एक युवती के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में अनिश चव्हाण की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने युवती को बचा लिया। घटना के बाद युवती ने घर जाकर कथित तौर पर जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे अकोला के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद पारधी बेड़े पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात किया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अनिश चव्हाण और संबंधित युवती गांव के समीप एक दूसरे से मिलने गए थे। कुछ स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ने के बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई।

युवती ने खा लिया जहर

इसके बाद दोनों ने बारकू शिंदे के खेत में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने युवती को कुएं से बाहर निकालकर बचा लिया, लेकिन अनिश की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। बाद में युवती घर पहुंची और जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही उसे मुर्तिजापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अकोला के सरकारी अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अनिश के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कुएं से उसका शव बाहर निकाला गया। इसी दौरान मृतक युवक और संबंधित युवती के परिजनों के बीच गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना होने से तनाव और बढ़ गया।

युवती की हालत गंभीर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अकोला से दंगा नियंत्रण दल की एक टुकड़ी कुरुम के पारधी बेड़े पर भेजी गई। माना पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी गणेश नावकार ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले, मुर्तिजापुर ग्रामीण थाने के प्रभारी दीपक महाडिक, मुर्तिजापुर शहर थाने के प्रभारी धर्मेंद्र जोशी तथा बोरगांव मंजू और पिंजर पुलिस थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अनिश का शव मुर्तिजापुर तहसील सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

इस घटना को लेकर अनिश और संबंधित युवती के बीच संबंधों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। माना पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा