HPV वैक्सीनेशन अभियान (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में HPV टीकाकरण अभियान को नहीं मिली रफ्तार, अब 31 दिसंबर तक बढ़ी समयसीमा

Akola HPV Vaccination:अकोला जिले में किशोरियों के HPV टीकाकरण अभियान की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। अब तक 1770 पात्र बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है।

आंचल लोखंडे

Akola Health Department: किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान को जिले में अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है।

अभिभावकों में टीके को लेकर पर्याप्त जानकारी का अभाव, भ्रम और जागरूकता की कमी सामने आने के कारण अब अभियान की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों की शंकाएं बनी चुनौती

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पात्र बालिकाओं को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अभिभावकों द्वारा टीके को लेकर भ्रम और शंकाएं व्यक्त किए जाने से निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में कठिनाई आ रही है।

एचपीवी संक्रमण को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। ऐसे में निर्धारित आयु में टीकाकरण के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि टीके को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति में अफवाहों पर विश्वास न करें और डॉक्टर या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से सही जानकारी प्राप्त करें।

अभिभावक अपने मन में भय न रखें

अकोला जि.प. टीकाकरण अधिकारी विनोद करंजेकर ने कहा कि अभिभावकों को किसी भी प्रकार का भय मन में नहीं रखना चाहिए। अपनी पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं।

31 दिसंबर तक चलाया जाएगा अभियान

महाराष्ट्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान 8 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। इसका प्रारंभिक समय 8 सितंबर 2026 तक निर्धारित था। केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूरा करने के लिए अभियान को अब 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

जिले में 1770 लोगों को लगे टीके

जिले में अब तक अकोला तहसील में 523, अकोट में 238, बालापुर में 157, बार्शीटाकली में 231, पातुर में 217, तेल्हारा में 240 और मुर्तिजापुर में 164 पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 1770 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह