Akola Heatwave (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Akola Heatwave: महाराष्ट्र के अकोला जिले में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के बाद हिट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल सहित पूरे जिले में 47 बेड आरक्षित किए हैं।

आंचल लोखंडे

Akola Temperature 40 Degree: राज्यभर में तीव्र तापमान के लिए प्रसिद्ध अकोला जिले में इस वर्ष भी गर्मी ने फरवरी से ही चालीस डिग्री का आंकड़ा छू लिया है। 1 अप्रैल को जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे हिट स्ट्रोक की संभावना बढ़ गई है। इस परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और अकोला के जिला सर्वोपचार अस्पताल में 30 बेड सहित पूरे जिले में कुल 47 बेड हिट स्ट्रोक मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

दवाओं और उपचार सामग्री का पर्याप्त भंडार: हिट स्ट्रोक की आशंका को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में औषधियां, उपचार सामग्री, आईवी फ्लुइड और ओआरएस का भंडार उपलब्ध कराया गया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में आवश्यक दवाएं और उपकरण उपलब्ध रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार किया जा सके।

स्वास्थ्य सस्थाना में विशेष व्यवस्था

बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में हिट स्ट्रोक कक्ष स्थापित किए गए हैं। इसमें 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 ग्रामीण अस्पताल, 1 मुर्तिजापुर उपजिला अस्पताल, 1 जिला महिला अस्पताल और 1 सर्वोपचार अस्पताल शामिल हैं। जिला सर्वोपचार अस्पताल में 30 बेड, उपजिला अस्पताल में 10 बेड, प्रत्येक ग्रामीण अस्पताल में 5 बेड और प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 बेड आरक्षित किए गए हैं।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

पिछले कुछ दिनों में अकोला जिले का तापमान देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया था। लगातार चालीस डिग्री के आसपास बने तापमान से नागरिक परेशान है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारियों से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सतर्कता और सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है। स्वास्थ्य विभाग ने हिट स्ट्रोक से बचाव के लिए व्यापक तैयारी की है ताकि नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल