शिवसेना के नता अकोला GMC में प्रशासन से जवाब तलब करते हुए (सोर्स - नवभारत) 
अकोला

Akola GMC में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर संकट पर बवाल, मरीज को पीठ पर ढोने की घटना से गरमाई राजनीति

Akola GMC Wheelchair Shortage: अकोला GMC में व्हीलचेयर की कमी पर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने डीन को घेरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश तायडे ने इस अव्यवस्था के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार बताया।

केतकी मोडक

Akola GMC Poor Infrastructure Action Demand: अकोला सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं सर्वोपचार अस्पताल में वीलचेयर और स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण एक महिला को अपने ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित रिश्तेदार को पीठ पर उठाकर अस्पताल में उपचार के लिए भटकना पड़ा। इस मुद्दे को लेकर शहर में राजनीति गरमा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोमवार को शिवसेना उबाठा के उपनेता एवं विधायक नितिन देशमुख ने अस्पताल पहुंचकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई। देशमुख ने गोपाल दातकर, मुकेश मुरूमकार तथा अन्य पदाधिकारियों और शिवसैनिकों के साथ सीधे अधिष्ठाता डा. संजय सोनुने से जवाब तलब किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला अपने गंभीर रूप से बीमार रिश्तेदार को पीठ पर उठाकर अस्पताल में घूम रही थी, तब वहां मौजूद वार्ड बॉय, सुरक्षा कर्मचारी और अन्य स्टाफ क्या कर रहे थे। इस पर अधिष्ठाता संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। विधायक देशमुख ने अस्पताल की विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया और कहा कि कई गंभीर मरीजों को पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण जमीन पर उपचार लेना पड़ रहा है।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर वीलचेयर, स्ट्रेचर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि गंभीर हालत में मरीज को लेकर पहुंची महिला की सहायता के लिए यदि कोई कर्मचारी आगे नहीं आया, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित वार्ड कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

घटना के लिए भाजपा नेता जिम्मेदार : प्रकाश तायडे

अकोला GMC एवं अस्पताल में एक गरीब महिला द्वारा अपने रिश्तेदार को उपचार के लिए पीठ पर उठाकर अस्पताल के भीतर ले जाने की घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश तायडे ने। भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध न होना और कर्मचारियों द्वारा सहायता नहीं किए जाने की घटना स्वास्थ्य प्रशासन की बदहाल व्यवस्था को उजागर करती है।

प्रकाश तायडे ने जारी बयान में कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तथा स्थानीय स्तर तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में विफल रही है। इस पूरी घटना के लिए भाजपा के नेता ही जिम्मेदार हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप