Bachchu Kadu (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

खाद संकट पर भड़के किसान, बच्चू कडू के नेतृत्व में 4 जून को विशाल मोर्चे की चेतावनी

Akola Fertilizer Shortage: अकोला जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद और बीज की कमी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिल रहा। 

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Farmers Protest: अकोला जिले में किसान खरीफ सीजन की पूर्व तैयारी में जुटे हैं, लेकिन बीज और खाद की भारी कमी से परेशान हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवसेना और प्रहार संगठन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल खाद का बफर स्टॉक उपलब्ध नहीं कराया गया तो 4 जून को विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में हजारों किसानों के साथ जिला कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला जाएगा।

किसानों का कहना है कि कृषि सेवा केंद्रों पर सुबह से ही किसान लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। इसके बावजूद केंद्र संचालक केवल शुरुआती 30-40 किसानों को ही पांच-पांच बैग यूरिया देते हैं। प्रतिदिन मात्र 150-200 बैग का वितरण होता है, जबकि बाकी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। प्रशासन के पास पर्याप्त बफर स्टॉक होने के बावजूद किसानों को परेशान करने की नीति अपनाई जा रही है।

किसानों को नहीं मिल रहा पर्याप्त खाद

किसानों ने आरोप लगाया कि हर दिन यही स्थिति दोहराई जाती है। स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाकर किसानों को अगले दिन फिर से कतार में खड़ा होना पड़ता है। इससे किसानों की बुवाई प्रभावित हो रही है और किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।

किसान संगठनों ने दी मोर्चे की चेतावनी

शिवसेना और प्रहार ने अपने संयुक्त निवेदन में कहा है कि यदि 4 जून तक खाद का बफर स्टॉक जारी नहीं किया गया तो जिला कार्यालय पर भव्य किसान मोर्चा निकाला जाएगा। इसके बाद उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब