किसान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में अतिवृष्टि से तबाही: 2.42 लाख किसानों को मिली 191 करोड़ की सरकारी मदद

Akola News: अकोला में जून-अक्टूबर की अतिवृष्टि से 2.42 लाख किसानों की खरीफ फसलें चौपट हुईं। सरकार ने डीबीटी से 191 करोड़ की मदद जारी की। सोयाबीन, कपास, तुअर सहित कई फसलें प्रभावित हुईं।

आकाश मसने

Akola News In Hindi: अकोला जिले में जून से अक्टूबर माह तक हुई अतिवृष्टि के कारण जिले के करीब 2 लाख 42 हजार 335 किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ था। इन किसानों के बैंक खातों में 191 करोड़ 7 लाख 7 हजार की राशि डीबीटी पोर्टल द्वारा जमा की गयी है। यह सभी नुकसान ग्रस्त किसान मदद राशि की राह देख रहे थे।

अकोला जिले में कई किसानों की खरीफ फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिसमें मुख्य रूप से सोयाबीन, कपास और तुअर की फसलों का समावेश रहा है। कभी अत्यधिक बारिश, वापसी की बारिश तथा बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों की फसलों का नुकसान लगातार होता रहा है।

अतिवृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार जून, जुलाई और अगस्त इन तीन माह में हुई अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसलों का नुकसान हुआ था। कुछ कुछ क्षेत्रों में मक्का की फसलों का भी नुकसान हुआ। जिले के कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज बारिश होने से किसानों के खेतों की मिट्टी बह जाने और कुछ क्षेत्रों में किसानों के खेतों में बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण भी फसलों की हानि हुई थी।

कुछ क्षेत्रों में किसानों के खेतों में बारिश अधिक होने से फसलें पीली पड़ गयी थीं। इस कारण जिले के अनेक क्षेत्रों में किसानों की खरीफ फसलों का उत्पादन काफी घट गया है। इसी तरह कुछ क्षेत्रों में नदी, नालों में बाढ़ आ जाने के कारण भी किसानों का नुकसान हुआ था।

इसके बाद अक्टूबर माह में भी हुई बारिश के कारण फसलों का नुकसान हुआ है। इसके पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा नुकसान ग्रस्त किसानों को समय समय पर आर्थिक मदद दी गयी है।

पालकमंत्री ने की अगुवाई

जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने समय समय पर बैठक लेकर नुकसान ग्रस्त किसानों को मदद मिले इसके लिए लगातार अगुवाई की है और जिला प्रशासन को आदेश दिए कि किसानों को तत्काल मदद दी जाए। अकोला तहसील में 41,071 किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ 67 लाख 44 हजार रुपए की राशि जमा की गयी।

इसी तरह अकोट तहसील में 37,366 किसानों के खातों में 32 करोड़ 92 लाख 78 हजार रुपए, बालापुर तहसील में 37,448 किसानों के खातों में 28 करोड़ 48 लाख 38 हजार रुपए, बार्शीटाकली तहसील में 29,148 किसानों के खेतों में 25 करोड़ 14 लाख 11 हजार रुपए जमा किए गए।

वहीं मुर्तिजापुर तहसील में 42,685 किसानों के खातों में 26 करोड़ 58 हजार रुपए, पातुर तहसील में 24,749 किसानों के खातों में 20 करोड़ 78 लाख 92 हजार, तेल्हारा तहसील में 29,868 किसानों के खातों में 23 करोड 4 लाख 86 हजार रुपए की राशि जमा की गयी है।

इस तरह दी गयी आर्थिक मदद

  • जून माह में जिले में 4,215 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था, उसके लिए 7,577 किसानों के लिए 6 करोड 5 लाख रुपए की मदद मंजूर हुई थी।
  • इसी तरह जुलाई माह में 11,597 किसानों का 6 करोड़ 21 लाख रुपए का नुकसान हुआ था जिसके लिए 23 सितंबर को आर्थिक मदद मंजूर हुई थी।
  • इसी तरह अगस्त माह में सर्वाधिक 1 लाख 20 हजार 697 किसानों का 1 लाख 6 हजार 649 हे। क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ था।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी