अकोला दीपावली किराना महंगाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

दीपावली पर महंगाई की मार, अकोला में अनाज-किराना का बजट 3-4 हजार से बढ़कर 6-7 हजार रुपए हुआ

Akola Inflation: दीपावली के अवसर पर अकोला में अनाज, किराना वस्तुओं, खाद्य तेल और दालों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • छोटे परिवारों का अनाज और किराना बजट पहले 3 से 4 हजार रुपए था, जो अब 6 से 7 हजार रुपए तक पहुंच गया है।

  • गेहूं 40 से 75 रुपए किलो, चावल 45 से 100 रुपए किलो और तुअर दाल 150 से 160 रुपए किलो तक बिक रही है।

  • सोयाबीन तेल 150 से 160 रुपए लीटर, मूंगफली तेल करीब 200 रुपए और सरसों तेल 210 रुपए लीटर तक पहुंच गया है।

Akola Diwali Grocery Price Hike: दीपावली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की विशेष रूप से अनाज और किराणा वस्तुओं की बढ़ी कीमतों के कारण जनसामान्य को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें अनाज और तेल तथा दालों की कीमतें आसमान छू रही हैं. लोगों का कहना है कि, दीपावली के समय दामों में तेजी आने के कारण जनसामान्य लोगों का मासिक बजट बिगड़ रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में जहां एक छोटे परिवार का अनाज किराणा तीन से चार हजार रुपए तक आ जाता था, वह बजट बढ़कर अब 6 से 7 हजार रु. पर पहुंच गया है। इस कारण जनसामान्य को अब तकलीफ होने लगी है। किराणा और अनाज के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

अनाज, किराणा, तेलों के दाम बढ़े

इस बारे में स्थानीय सुनील सुपर शॉपी के संचालक सुनील बोराखड़े से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, गेहूं के दाम की शुरूआत 40 रु. किलो से है जो कि 75 रु. किलो तक है। यहां शरबती और गावरानी गेहूं 40 रु. से शुरू होता है वहीं चंदोसी गेहूं 75 रु. प्रति किलो के अनुसार है। इस वर्ष सूखे की स्थिति के कारण दाम और बढ़ सकते हैं।

पूछने पर उन्होंने बताया कि चावल 45 रु. किलो से शुरू है, काली मूंछ, एचएमटी से शुरूआत होती है चावल 100 रु. किलो तक उपलब्ध है। कुछ कुछ बासमति चावल 100 रू. से अधिक कीमत पर भी मिल रहा है। इसी तरह तुअर दाल 150 रु. प्रति किलो से 160 रु. प्रति किलो के अनुसार उपलब्ध है। इस तरह जनसामान्य के नियमित उपयोग में शामिल गेहूं, दाल और चावल के दाम आसमान पर हैं।

तेलों के साथ साथ अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़े

इसी तरह नियमित रूप से सर्वाधिक उपयोग में आनेवाला सोयाबीन का तेल अब 150 से 160 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह मूंगफल्ली तेल 200 रु. के आस पास है. सनफ्लावर तेल 190 रु. पर है। सरसों का तेल 210 रु. लीटर, शुद्ध घी पैकिंग डिब्बों में 700 रु. से 1000 रु, लीटर तक है। इस तरह तेल और घी के दाम भी आसमान पर है. इसी तरह शक्कर जो कि पिछले वर्ष 40 रु. किलो थी अब 50 से 60 रु. किलो पर है। चना दाल 100 रु. किलो पर आ गयी है।

बेसन 130 रु. तक

  • त्यौहारों में सर्वाधिक उपयोग किया जाने वाला बेसन 120 से 130 रु. किलो तक है. रवा, मैदा 45 से लेकर 50 रु. किलो तक है।

  • इसी तरह खोबरा डोल 400 से 500 रु. किलो, बादाम बीज 1300 से 1500 रु. किलो, किशमिश 500 से लेकर 600 रु. किलो तक मिल रही है।

  • काजू 1000 रु. से लेकर 2400 रु. किलो तक है। इस तरह सूखे मेवे के दामों में भी भारी तेजी है।

सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

Cyclone Murasu का असर: विजयवाड़ा से IndiGo की 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

पंजाब में AAP के तीन विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी? विधानसभा चुनाव से पहले BJP में हुए शामिल

Delhi Pollution: दिल्ली ही नहीं, पंजाब के शहरों में भी हवा हुई जहरीली; देखें टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी