कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर और पत्रपरिषद (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ कांग्रेस की 'शेतकरी अर्थ परिषद'; अकोला में 1 मार्च को होगा बड़ा आंदोलन

Akola Congress News: कांग्रेस का आरोप है कि भारत-अमेरिका व्यापार करार से किसानों की आजीविका संकट में पड़ेगी। इसके विरोध में 1 मार्च 2026 को अकोला में जिला कांग्रेस की “शेतकरी अर्थ परिषद” होगी,

रूपम सिंह

Akola Shetkari Parishad News: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया व्यापार करार किसानों, खेत मजदूरों और कृषि पर निर्भर नागरिकों को संकट में डालने वाला है। इस करार से खेती का व्यवसाय और किसानों की आजीविका पर गंभीर असर होगा। इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य "शेतकरी अर्थ परिषद" आयोजित की जा रही है।

यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर ने पत्रपरिषद में दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कुछ भारतीय पूंजीपतियों के हित में आयात बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादन प्रभावित होगा। सोयाबीन, कपास, तुअर और अन्य फसलों के लिए बाजार ठप हो जाएगा। पहले से ही कर्ज, प्राकृतिक आपदाएं और समर्थन मूल्य की कमी से किसान परेशान हैं।

इस करार से स्थिति और गंभीर होगी। यह परिषद महात्मा फुले आयुर्वेदिक महाविद्यालय, मुर्तिजापुर रोड, बाभुलगाव में 1 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी। इसमें प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, कृषि अर्थशास्त्री मिलिंद मुरुगकर, कांग्रेस सचिव कुणाल चौधरी, विधायक साजिद खान पठान उपस्थित रहेंगे।

व्यापक जन आंदोलन का आह्वान

इस परिषद में जिलेभर से 3 हजार से अधिक किसानों के साथ साथ खेत मजदूर शामिल होंगे। सभी किसान संगठन, नागरिक और लोकतांत्रिक शक्तियों से इस मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया है। इस पत्रकार परिषद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक अमानकर, विधायक साजिद खान पठान, प्रकाश तायडे, अविनाश देशमुख, डा. जीशान हुसैन, एड. महेश गणगणे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूजा काले, मो. यूसुफ, कपिल रावदेव, तश्वर पटेल, रहेमान बाबू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी