ओवैसी की रैली में भगदड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में ओवैसी की रैली में मची भगदड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO

Asaduddin Owaisi Akola Rally Stampede: अकोला के जुल्फिकार अली मैदान में ओवैसी की सभा में भगदड़। मंच की ओर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज।

प्रिया जैस

Julfiqar Ali Maidan Stampede Incident: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर अकोला के जुल्फिकार अली मैदान में आयोजित एआईएमआईएम (AIMIM) की जनसभा में रविवार को उस समय भारी हंगामा हो गया जब भीड़ अनियंत्रित होकर मंच की ओर दौड़ पड़ी।

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। भगदड़ के चलते सभा स्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई समर्थकों के कुचले जाने जैसी स्थिति बन गई।

बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा के दौरान सांसद असदुद्दीन ओवैसी को करीब से देखने और उनसे मिलने के लिए हजारों की भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। आरोप है कि ओवैसी के एक कथित आह्वान के बाद उत्साही समर्थकों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका और सीधे मंच की ओर बढ़ गए। आयोजकों की ओर से भीड़ प्रबंधन की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई।

आपस में ही भिड़े समर्थक

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, सभा के अंतिम क्षणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि AIMIM के कुछ समर्थक भी आपस में ही भिड़ गए। लोगों के भारी दबाव के कारण सभा का विशाल पंडाल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अकोला पुलिस ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग आवश्यक था, ताकि किसी बड़ी जनहानि को रोका जा सके। अधिकारियों ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के मामले में जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अकोला के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!