पोलियो वैक्सीनेशन (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola में 5 साल से पोलियो का एक भी मामला नहीं, 97% टीकाकरण लक्ष्य पूरा

Akola District में पिछले पाँच वर्षों से पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 97% टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान को सफल बताया है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: पोलियो जैसे गंभीर रोग के समूल उन्मूलन के लिए सरकारी स्तर पर चलाए गए सतत अभियान को अकोला जिले में बड़ी सफलता मिली है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा विनोद करंजेकर ने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों से जिले में एक भी पोलियो का मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने यह जानकारी 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर साझा की। पिछले वर्ष के अंत तक जिले का लक्ष्य 21,524 बच्चों को पूर्ण सुरक्षा देना था, जिसमें से 20,805 बच्चों का टीकाकरण पूरा किया गया। इस प्रकार 97 प्रश लक्ष्य की पूर्ति हुई है। जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए थे, उन्हें अगले महीनों में खोजकर उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।

ऐसे दी जाती है पोलियो की खुराक

जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 176 उपकेंद्र, 1 जिला स्तरीय केंद्र, महिला अस्पताल और 5 ग्रामीण अस्पतालों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। इन संस्थाओं के अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारी वर्षभर पोलियो टीकाकरण अभियान चलाते हैं। पोलियो की खुराक जन्म के समय, फिर डेढ़ माह, अढ़ाई माह, साढ़े तीन माह, नौ माह और 18 माह की उम्र में दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर संभावित पोलियो मरीजों की पहचान कर उनके नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजता है। इस प्रकार आरोग्य यंत्रणा पूरी तरह सतर्क है और पोलियो उन्मूलन की दिशा में लगातार कार्यरत है।

टीकाकरण सुविधाओं का लाभ उठाएं

स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा प्रत्येक बच्चे को उसकी आयु वर्ग के अनुसार सभी टीके निःशुल्क लगाए जाते हैं। पोलियो दिवस के अवसर पर, स्वास्थ्य विभाग सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे समय-समय पर संबंधित टीकाकरण सुविधाओं का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। -डा विनोद करंजेकर, जिला टीकाकरण अधिकारी, अकोला।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी