अकोला न्यूज 
अकोला

बाल विवाह पर करारा प्रहार: अकोला जिले में लगातार 34 प्रयास नाकाम! नागरिकों से की अपील

Akola Child Marriage Cases: अकोला में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 वर्षों में 34 बाल विवाह रोके। समाज की भागीदारी से अभियान और मजबूत हुआ। बाल दिवस सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रम जारी।

प्रिया जैस

Child Marriage Prevention: अकोला जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए प्रयास प्रशंसनीय रहे हैं। विभाग ने 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2025 तक प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 34 बाल विवाह रोकने में सफलता प्राप्त की है।

समाज की भागीदारी आवश्यक

जनवरी से जून 2025 के बीच 2 बाल विवाह रोके गए हैं। इस अभियान की सफलता का श्रेय समाज के सक्रिय सहयोग, पुलिस विभाग, प्रशासन और बाल कल्याण समिति के समन्वय को जाता है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गिरीश पुसदकर ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त तत्काल जानकारी विभाग की कार्रवाई को गति देती है। उन्होंने यह भी कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

और अधिक सशक्त बन रहा है अभियान

जिले में यह मुहिम केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बाल अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बन चुकी है। इस तरह के प्रयासों से नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग बाल विवाह जैसी प्रथाओं के खिलाफ आगे आ रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से यह अभियान और अधिक सशक्त बनता जा रहा है।

मना रहे बाल दिवस सप्ताह

14 से 20 नवंबर के बीच बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर विभाग द्वारा बालकों के अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा को लेकर विभिन्न जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह रोकने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है।

नागरिकों से अपील

बाल विवाह की जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचाएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

  • गिरीश पुसदकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी।
वर्ष रोके गए बाल विवाह
2020–2021 5
2021–2022 4
2022–2023 13
2023–2024 5
2024–2025 3
कुल 34

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना