Highlights:
अकोला महानगरपालिका को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पहले चरण में कुल 42 इलेक्ट्रिक बसें मंजूर हुई हैं।
मंजूर बसों में 12 मीटर लंबाई की 14 और 9 मीटर लंबाई की 28 बसें शामिल हैं।
बसों के संचालन के लिए खड़की क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन और बस डिपो का काम पूरा हो चुका है।
Akola Electric Bus Service: अकोला शहर में कहीं भी आने जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को ऑटो रिक्शा का उपयोग करना पड़ता है। शहर में ऑटो रिक्शा पूरी तरह सवारियों से भर कर चलाए जाते हैं। लेकिन अब शीघ्र ही शहर में शहर ई बस सेवा शुरू होने जा रही है।
इन बसों के शुरू होने के बाद लोगों को उचित शुल्क पर आवागमन की पूरी सुविधा मिलेगी। इस तरह शहर में निवास करने वाले विद्यार्थी, विविध क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी, व्यापारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन ई बसों का पूरा लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के अंतर्गत अकोला मनपा में प्रथम चरण में 42 ई बसें मंजूर की गयी हैं। जिसमें 12 मीटर लंबाई की 14 तथा 9 मीटर लंबाई की 28 बसों का समावेश है। इन बसों के संचालन के लिए शहर के खड़की क्षेत्र में चार्जिग स्टेशन तथा बस डिपो की व्यवस्था की गयी है। कर्मचारियों के लिए मनपा ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मनपा स्थाई समिति सभापति विजय अग्रवाल ने कहा कि आनेवाले 1 दिसंबर से पूर्व ही यह ई बसे शहर में शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह से सज्ज हो गया है, पूरी तैयारियां हो गयी हैं। इसी तरह इन ई बसौ के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा हो गया है। ई बसों के लिए डिपो पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस माह के अंत तक शहर में 42 ई बसें लोगों की सेवा के लिए कार्यरत हो जाएंगी।
इलेक्ट्रक बसों के कारण यह बसें पारंपरिक इंधन पर निर्भर नहीं रहेगी। इन बसों के कारण प्रदूषण नहीं फैलेगा। इन बसों के माध्यम से लोगों को वातानुकुलित सेवा मिलेगी। बसे शहर के मुख्य मार्गों के साथ साथ शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगी। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को सीमावृद्धि के दौरान मनपा की सीमा में शामिल किया गया है।