AIMIM का 3 दिन चला आमरण अनशन 
अकोला

अकोला: AIMIM का 3 दिन चला आमरण अनशन, मनपा के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

Akola News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ न मिलने पर AIMIM का तीन दिन का आमरण अनशन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। आंदोलन का नेतृत्व आसिफ खान और जावेद पठान ने किया।

पूजा सिंह

AIMIM's Fast Unto Death Ends: प्रधानमंत्री आवास योजना (घर कुल) के तहत प्रभाग क्रमांक 1, 2 और 7 के नागरिकों को अब तक लाभ न मिलने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का तीन दिन तक चला आमरण अनशन आखिरकार प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हुआ। इस अनशन का नेतृत्व आसिफ अहमद खान और जावेद पठान ने किया।

दोनों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर लगातार तीन दिन तक आमरण अनशन जारी रखा, जिसमें शहर के विभिन्न झोपड़पट्टी इलाकों के नागरिकों ने भी साथ दिया। प्रशासन की ओर से आज मनपा उपायुक्त विजय परतवार और नगर रचना अधिकारी गावंडे ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को लिखित रूप में आश्वासन दिया कि “प्रधानमंत्री आवास योजना (घरकुल) के तहत प्रभाग 1, 2 और 7 के पात्र नागरिकों के न्याय हेतु आवश्यक कार्रवाई तात्काल शुरू की जाएगी।”

मनपा ने दिया लिखित आश्वासन

मनपा अधिकारियों ने अनशन समाप्त करने की लिखित विनती भी की, जिसके बाद AIMIM पदाधिकारियों ने अनशन समाप्त किया। अनशन स्थल पर सरकारी अस्पताल की मेडिकल टीम भी पहुंची थी। इस अवसर पर मोहम्मद मुस्तफा, अब्दुल नासिर, शेख वसीम, रियाज़ अहमद, चाँद खान, रहमत खान, मोहम्मद इलियास, उजैर खान लोधी, शेख एजाज़ क़ादरी, वाहिद खान, महफूज़ खान और अब्दुल साजिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

'हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी'

डॉक्टरों ने अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी और उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। आंदोलन समाप्त करते हुए आसिफ अहमद खान और जावेद पठान ने कहा कि “यह लड़ाई गरीबों के हक़ की है। हमने मनपा के लिखित आश्वासन का सम्मान करते हुए अनशन समाप्त किया है, लेकिन अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो आंदोलन पहले से भी ज़्यादा तीव्र किया जाएगा।”

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट