AIMIM का विरोध प्रदर्शन  
अकोला

अकोला में PM आवास योजना के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन, भैंस के सामने बीन बजाकर जताया विरोध

Akola News: प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अन्याय के विरोध में AIMIM का बेमियादी अनशन जारी है। प्रशासन की चुप्पी पर कार्यकर्ताओं ने “भैंस के सामने बीन बजाओ” आंदोलन कर अनोखा विरोध जताया।

पूजा सिंह

AIMIM's Agitation Over Housing Scheme: अकोला में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे कथित अन्याय के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी का बेमियादी अनशन अकोला महापालिका कार्यालय के समक्ष लगातार जारी है।

आंदोलन को तीन दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “भैंस के सामने बीन बजाओ आंदोलन” कर निष्क्रिय प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन बहरा बन गया है, इसलिए अब वे बीन बजाकर उसे जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं।

आंदोलन में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस आंदोलन का नेतृत्व मोहम्मद मुस्तफा, आसिफ अहमद खान और जावेद पठान ने किया। आंदोलन में शेख वसीम, अब्दुल नासिर, रियाज अहमद, चांद खान, रहमत खान, मोहम्मद इलियास, उजैर खान लोधी, शेख एजाज कादरी, अयाज कुरैशी, सादिक खान, फिरोज खान, अब्दुल साजिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई और प्रशासन से मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों को न्याय दिया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन उचित निर्णय नहीं लेता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। आंदोलन ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलचलों को गति दी है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध