महाराष्ट्र में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजेश अग्रवाल बन सकते हैं राज्य के नए मुख्य सचिव

Maharashtra News: 1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश अग्रवाल महाराष्ट्र के अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
IAS officer Rajesh Agarwal may become the next Chief Secretary of Maharashtra
IAS अधिकारी राजेश अग्रवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Next Maharashtra Chief Secretary: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में दिव्यांगजन मामलों के सचिव रहे राजेश अग्रवाल महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव बन सकते हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य सरकार ने अग्रवाल को पिछले महीने वापस बुलाया था।

राज्य सरकार ने अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (प्रशासनिक नवाचार, उत्कृष्टता और सुशासन) का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। लेकिन इसके साथ-साथ अग्रवाल को अगले मुख्य सचिव की रेस में प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें मौजूदा मुख्य सचिव राजेश कुमार की जगह पदभार सौंपा जा सकता है।

राजेश कुमार होंगे रिटायर

राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव तथा 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार का कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त हो गया था। लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया था। अब राजेश कुमार का 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होना तय माना जा रहा है।

अतरिक्त मुख्य सचिव बने राजेश अग्रवाल

1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश अग्रवाल को नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। फिलहाल राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) वी राधा ने गुरुवार को अग्रवाल की सामान्य प्रशासन विभाग (प्रशासनिक नवाचार, उत्कृष्टता और सुशासन) के अतरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त के संबंध में आदेश जारी किया है।

एक साल रहेंगे मुख्य सचिव

राज्य के मुख्य सचिव पद की रेस में मुंबई मनपा के पूर्व आयुक्त इकबाल सिंह चहल का भी नाम लिया जा रहा है लेकिन चहल जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अर्थात उनका सिर्फ 2 महीने का कार्यकाल शेष बचा है। लेकिन अग्रवाल नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होंगे अर्थात वह एक साल तक मुख्य सचिव के रूप में सेवा प्रदान कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com