अकोला साइबर पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola Cyber Police को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Akola Cyber Police ने एक साइबर फ्रॉड के चलते महिला आरोपी को इंदौर से धरदबौचा। इस महिला आरोपी पर Share Trading के चलते 60 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप था।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: अकोला साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में इंदौर, मध्य प्रदेश से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक डॉक्टर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 60,38,200 रु की ठगी करने का आरोप है।

यह मामला 12 मई 2025 को तब सामने आया, जब डा राहुल सुरूशे (35) निवासी रामकृष्ण नगर, अकोला ने खदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

डा सुरूशे ने उस व्यक्ति के कहने पर 60।38 लाख रु से अधिक की राशि निवेश कर दी। जब उन्होंने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो उन्हें टालमटोल भरे जवाब मिले और और अधिक पैसे निवेश करने के लिए कहा गया, जिसके बाद उन्हें अपनी धोखाधड़ी का एहसास हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेश पर जांच साइबर पुलिस स्टेशन को सौंपी गई।

गिरफ्तारी के लिए इंदौर गई थी टीम

आधुनिक तकनीक और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। पुलिस उप-निरीक्षक नरेंद्र पदमणे, पुलिस कांस्टेबल महेंद्र सपकाल, पुलिस हवलदार प्रशांत केदारे, अतुल अजने, तेजस देशमुख और महिला पुलिस कांस्टेबल सपना अटकलवाड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए इंदौर भेजा गया।

19 सितंबर 2025 को, इंदौर पुलिस की मदद से आरोपी महिला तनवीर शहादाब समीर कौसद (46), निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 20 सितंबर को अकोला की प्रथम श्रेणी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक दीपक कोली और सहायक पुलिस निरीक्षक मनीषा तायडे की टीम ने पूरी की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज