अकोला न्यूज  
अकोला

Akola News: बोरगांव मंजू में हाईवे हादसा, पति-पत्नी और साथी की मौके पर मौत

Akola News: बोरगांव मंजू के पास हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने पैलपाड़ा गांव के पास चार लोगों को टक्कर मारी। जिसमें धीरज, अश्विनी और आरिफ की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनवर गंभीर रूप से घायल हैं।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: 21 अक्टूबर, रात लगभग 9:45 बजे, बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैलपाड़ा गांव के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा तब हुआ जब बोरगांव मंजू के भीमनगर निवासी मृतक धीरज सिरसाट और उनकी पत्नी अश्विनी सिरसाट, जी नाश्ते और चाइनीज फूड का व्यवसाय करते थे, अपने साथी आरिफ खान और अनवर खान के साथ खेर्डा (तालुका कारंजा) से अपने चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच-30 एबी 2006 से लौट रहे थे।

रास्ते में कुरणखेड के पास उनकी गाड़ी अचानक बंद हो गई। उन्होंने एक मालवाहक वाहन की मदद से गाड़ी को टोचन कराया और पैलपाड़ा व कुरणखेड के बीच हाईवे पर दोनों गाड़ियां रुक गई। इसी दौरान जब वे गाड़ी से उतरकर टायर की जांच कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चारों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

मुर्तिजापुर अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस भीषण दुर्घटना में धीरज सिरसाट, अश्विनी सिरसाट (पति-पत्नी) और आरिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनवर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कुरणखेड स्थित बीर भगतसिंह आपातकालीन बचाव पथक की टीम मौके पर पहुंची और घायल अनवर खान को एंबुलेंस की मदद से मुर्तिजापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साथ ही मृतकों के शवों को भी आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए। फॉरेंसिक लैब की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गई, जहां से पूरे मामले का बारीकी से निरीक्षण और साक्ष्य एकत्र किए गए।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता