कुएं से शव निकालने की कोशिश करती पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अहमदनगर

अपने ही बच्चों का कातिल बना पिता; पहले चारों को कुंए में फेंका, फिर कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह

Ahilyanagar Crime News: अहिल्यानगर जिले मेंएक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने पर अपने चार बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला। फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आकाश मसने

Ahilyanagar Murder News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने पर अपने चार बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अहिल्यानगर जिले की श्रीगोंडा तहसील के चिखली कोरेगांव निवासी अरुण काले का शनिवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद, अरुण आश्रमशाला में पढ़ रहे अपने चारों बच्चों को बाइक पर लेकर शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहाले गांव स्थित खेत में बने कुएं के पास गया।

पहले चारों बच्चों को कुए में फेंका फिर खुद भी लगा दी छलांग

खेत में कुएं के पास पहुंचकर अरुण अपनी एक बेटी और तीन बेटों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गया। जिससे पांचों की मौत हो गई। जब काफी देर तक पांचों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि अरुण काले ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि अरुण काले नाम के एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

अरुण के शव का हाथ और पैर रस्सी से बंधा था

सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत बच्चों की उम्र 6 से 9 साल के बीच है। मृतक अरुण काले (35) का शव जब कुएं से बाहर निकाला गया, तो उसका बायां हाथ और बायां पैर रस्सी से बंधा हुआ पाया गया। अरुण के शव को देखकर पुलिस को आत्महत्या वाली कहानी पर शक हो रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और पड़ाेसियों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस घर में सुसाइड नोट व अन्य चीजों की छानबीन कर रही है। पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस वारदात की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां