अहमदनगर रेलवे स्टेशन (Image- Social Media) 
अहमदनगर

अहमदनगर नहीं अहिल्यानगर कहिये...महाराष्ट्र सरकार ने बदला रेलवे स्टेशन का नाम, केंद्र ने लगाई मुहर

Ahmednagar Railway Station: अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया गया। अजित पवार ने केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया। यह बदलाव अहिल्यादेवी की 300वीं जयंती पर हुआ।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन करने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी। राज्य सरकार ने पहले अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर जिला कर दिया था।

इस मामले को आगे बढ़ाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

अजित पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस प्रयास का हिस्सा थे। पिछले महीने पवार ने वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए।

नाम बदलने का विशेष महत्व

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ‘‘लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। नाम बदलने का विशेष महत्व है क्योंकि हम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष मना रहे हैं।''

शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला जाए। पवार ने यह भी कहा कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन करने के प्रयास चल रहे हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा