महाराष्ट्र

NCP में टूट: शरद पवार को एक और झटका; विधायक मकरंद पाटिल हुए अजित खेमे में शामिल

किर्तेश ढोबले

पुणे: महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाई विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक मकरंद पाटिल (Makrand Patil ) ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए हैं। मकरंद ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में वित्तीय संकट से जूझ रही दो चीनी मिल को बचाने के लिए और वाई में पर्यटन से जुड़े मुद्दों के हल की उम्मीद के साथ अजित पवार खेमे में शामिल होने का फैसला किया।

वह राकांपा संस्थापक शरद पवार की कराड शहर की यात्रा के दौरान उपस्थित थे, जिसके एक दिन पहले अजित और आठ अन्य विधायक शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे। विधायक ने दावा किया कि उनका नाम अजित पवार सहित राकांपा के नौ मंत्रियों की सूची में शामिल था, जिन्होंने हाल में शपथ ग्रहण की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने अजित पवार से कहा कि मैं कोई फैसला लेने से पहले अपने समर्थकों और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से बात करूंगा।'' सतारा जिले से राकांपा के कई कार्यकर्ताओं और पाटिल के समर्थकों ने शनिवार को मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की थी।

बैठक की एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि वाई विधानसभा क्षेत्र से राकांपा के एक पदाधिकारी पाटिल के लिए मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह एक बहुत मुश्किल भरा फैसला था क्योंकि शरद पवार और अजित पवार, दोनों उनके प्रिय हैं। पाटिल ने कहा कि उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर यह फैसला लिया, जिन्होंने चीनी मिल और वाई में विकास से जुड़े मुद्दे उठाये थे।  

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी