(डिज़ाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

केजरीवाल की रिहाई से आदित्य ठाकरे खुश, शिवसेना बागियों पर जमकर साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों'' पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: महराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पुत्र आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों'' पर जमकर निशाना साधा। आदित्य ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर एक ‘पोस्ट' में आज कहा कि राजनीति पर सत्य की जीत होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि, ''यह देखकर खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं और वह लोकतंत्र एवं संविधान के लिए लड़ने को फिर से तैयार हैं। एक तरफ कायर गद्दार हैं जो अपनों को धोखा देकर भाग जाते हैं और दूसरी तरफ अरविंद जी जैसे लोग हैं जो सत्य के लिए लड़ना चुनते हैं! सत्यमेव जयते!''

जानकारी दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायकों के बागी हो जाने पर बीते जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाडी (MVA) सरकार गिर गई थी जिसके बाद वह BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद पिछले साल जुलाई में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी उनकी सरकार में शामिल हो गई थी।

वहीं आबकारी नीति 'घोटाले' के संबंध में CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे।

दरअसल आप के राष्ट्रीय संयोजक को CBI ने बीते 26 जून को गिरफ्तार किया था। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के बीते 5 अगस्त के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बता दें कि हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति ‘घोटाले' से ही जुड़े धनशोधन के मामले में बीते 12 जुलाई को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला