File Photo 
महाराष्ट्र

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव, 16 लोग बीमार

किर्तेश ढोबले

पुणे: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में नगर निगम संचालित स्वीमिंग पूल में मंगलवार को रिसी क्लोरीन गैस की चपेट में आने से सोलह लोग बीमार हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक कासरवाड़ी इलाके में सुबह करीब नौ बजे निगम के स्वीमिंग पूल में एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ था। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अधिकारियों ने सिलेंडर को सील कर दिया और उसे पूल में डुबो दिया ताकि गैस पानी में घुल जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इलाके को घेर लिया और लोगों को बाहर निकाला। पूल में उस समय रहे कम से कम 16 लोग गैस की चपेट में आ गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।'' (एजेंसी)

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी