उमरिया पुलिस लाइन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
उमरिया

उमरिया पुलिस लाइन में हड़कंप: ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड का कारण अज्ञात

ASI Vijay Singh Suicide: उमरिया पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

प्रीतेश जैन

Umaria Police Line suicide: उमरिया पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) विजय सिंह ने अज्ञात कारणों से अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, विजय सिंह पुलिस लाइन उमरिया में पदस्थ थे। उन्होंने अपने क्वार्टर में अपनी आधिकारिक पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। शहडोल डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक विवेक सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि ASI विजय सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच सभी एंगलों से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

सरल और मिलनसार था स्वभाव

सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह को उनके सहयोगी मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हैं। पुलिस लाइन में तैनात उनके सहकर्मी गहरे सदमे में हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया विजय सिंह हमेशा हंसते-बोलते रहते थे। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। उनकी अचानक इस तरह की मौत पूरे महकमे के लिए स्तब्ध कर देने वाली है।

आत्महत्या का कारण पता लगाने की मांग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक पिछले कई वर्षों से उमरिया जिले में सेवा दे रहे थे। उनके कार्यकाल में कोई बड़ी शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। परिवार के सदस्यों ने भी अभी तक कोई ठोस कारण नहीं बताया है। परिजनों का कहना है कि वे भी इस घटना से बेहद आहत हैं और कारण पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से रिवाल्वर और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच टीम पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के सहकर्मियों, परिवार और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा