वाहन चालक और गाइड को नोटिस फोटो सोर्स - नवभारत
उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन नियमों का उल्लंघन, वाहन चालक और गाइड को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में निर्धारित मार्ग से हटकर पर्यटक वाहन मिलने पर चालक और गाइड को नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।

दीपक ताम्रकार, शाजेब खान

Highlights :

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में नियम उल्लंघन का मामला।

  • निर्धारित पर्यटन मार्ग से हटकर वनक्षेत्र में मिला पर्यटक वाहन।

  • वाहन चालक सुयस केशरी और गाइड निखिल सिंह को नोटिस।

Bandhavgarh Tourism Rules Violation : एमपी के उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पनपथा बफर जोन में निर्धारित पर्यटन मार्ग से हटकर वनक्षेत्र में पर्यटक वाहन ले जाने पर पार्क प्रबंधन ने वाहन चालक सुयस केशरी और गाइड निखिल सिंह को नोटिस जारी किया है। दोनों से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निरीक्षण के दौरान सामने आया मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2026 को शाम की पारी में वाहन चालक सुयस केशरी और गाइड निखिल सिंह पर्यटकों को लेकर पनपथा बफर जोन में भ्रमण पर गए थे। इसी दौरान सहायक संचालक ताला द्वारा क्षेत्र में गश्ती और निरीक्षण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पर्यटक वाहन निर्धारित पर्यटन मार्ग से हटकर वनक्षेत्र में पाया गया। पार्क प्रबंधन ने इसे पर्यटन नियमों और जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन माना है।

24 घंटे में देना होगा लिखित जवाब

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इस मामले में पार्क प्रबंधन ने वाहन चालक और गाइड को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस में दोनों से प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पर्यटन नियमों के तहत एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।अब संबंधित वाहन चालक और गाइड के जवाब के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

माना जाता है बाघों का गढ़

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों की अच्छी खासी आबादी के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में बाघों की मौजूदगी के चलते पर्यटकों को सफारी के दौरान आसानी से टाइगर साइटिंग का मौका मिल जाता है। हालांकि पर्यटकों के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्क प्रबंधन ने पर्यटन के सख्त नियम तय किए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी