मृतक युवक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
उज्जैन

यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

Suicide Note Found: उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाया है।

अजय नीमा

Ujjain Suicide News: उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले छह-सात वर्षों से शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस को घटनास्थल से पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस इसकी सामग्री के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इसी वर्ष फरवरी में राहुल की शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी और सास उस पर लगातार दबाव बना रही थीं। परिजनों का कहना है कि उसे तलाक देने, पैसे की मांग करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही थीं।

मानसिक तनाव में था युवक

परिजनों के अनुसार लगातार विवाद और कथित प्रताड़ना के कारण राहुल पिछले दो-तीन महीनों से मानसिक तनाव में था। उनका दावा है कि इसी तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

नागझिरी पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सुसाइड नोट, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज