उज्जैन फायरिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन: टॉवर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुजुर्ग घायल; आरोपी कुछ ही देर में गिरफ्तार

Ujjain Firing Case: उज्जैन के टॉवर चौक पर दिनदहाड़े चली गोली, बुजुर्ग पेट में गोली लगने से गंभीर, भाग रहे आरोपी को हरिओम टोल नाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सजल रघुवंशी

Ujjain Tower Chowk Firing Incident: उज्जैन के व्यस्त टॉवर चौक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने बीच बाजार में फायरिंग कर दी। हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपी का पीछा किया और कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। भागने के प्रयास के दौरान आरोपी भी घायल हो गया, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

बीच बाजार चली गोली, पेट में लगी और गंभीर हुआ घायल

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रभुलाल मालवीय (50) ने अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी पर गोली चलाई। गोली आशुतोष सोनी के पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नाकाबंदी के बाद हरिओम टोल नाके से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई। देवास गेट थाना क्षेत्र के हरिओम टोल नाके के पास पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल मालवीय को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद उसे भी उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार को भी मौके से बरामद कर लिया है।

पूछताछ में किए चौंकाने वाले दावे, कई लोगों पर हमले की थी योजना

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आशुतोष सोनी से लंबे समय से परेशान था, जिसके चलते उसने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह कुछ अन्य लोगों पर भी हमला करने की योजना बना रहा था। हालांकि उज्जैन पुलिस इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मानसिक स्थिति की भी होगी जांच, सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है, इसलिए इस पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी संभावित कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि फायरिंग की असली वजह सामने लाई जा सके। फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=BXnTCcm344iguJKT

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट