पथराव के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: 10 पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी नामजद, 5 गिरफ्तार, स्कूल-बाजार बंद

Ujjain Police FIR : उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में पथराव के बाद 10 लोगों पर FIR हुई है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं, जबकि बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Ujjain Shahi Masjid Dispute : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के बीच छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में सोमवार को तनाव बढ़ गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से पथराव की घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि, इन पांचों की गिरफ्तारी की अभी जानकारी नहीं है। वहीं बाहर से आए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के मध्य प्रदेश अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें उज्जैन के नागझेरी थाने में रखा गया है। वह शाही मस्जिद की ओर जा रहे थे।

मस्जिद का हिस्सा समाजजनों ने खुद हटाना शुरू किया

हंगामे के बीच यह जानकारी सामने आई कि मुस्लिम समाज के लोग शाही मस्जिद के चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को खुद हटाने लगे हैं। बताया गया है कि मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जाना है। इसी मामले को लेकर इंदौर हाईकोर्ट की बेंच में सोमवार को सुनवाई भी होनी है।

इलाके के स्कूल बंद, बाजार में सन्नाटा

पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। पुलिस डीजे के जरिए लगातार लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है।

मस्जिद के आसपास गलियों में एंट्री बंद

उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद के आसपास भीड़ जमा होने से रोकने के लिए आसपास की गलियों में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी है। इलाके में केवल पुलिस फोर्स की मौजूदगी है। कई थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर शाही मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

मौके पर पहुंचे IG-DIG और कमिश्नर

हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। IG, DIG और कमिश्नर ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस का फोकस इलाके में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी स्थिति को बिगड़ने से रोकने पर है।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी