उज्जैन में बवाल: शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूरे शहर में अलर्ट

Ujjain Stone Pelting : उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में सोमवार को पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 2500 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं और पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया।
Police firing tear gas shells during a protest near Shahi Masjid in Ujjain
पथराव करने वालों पर आंसू गैस के गोले दागता पुलिसकर्मीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Ujjain Shahi Masjid Violence : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उज्जैन में सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनने के बाद पथराव हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है। शाही मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है।

शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। स्थिति बिगड़ने के बाद पथराव की स्थिति बनी। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर मौजूद पुलिस बल भीड़ को लगातार पीछे हटाने और क्षेत्र को खाली कराने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस पर पथराव, तनाव बरकरार

मौके पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बावजूद कुछ युवक पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

महिला टीआई के हाथ में लगी चोट

इससे पहले विरोध कर रही महिलाओं को मौके से हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। शाही मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

उज्जैन में शाही मस्जिद के विवाद को देखते हुए 2500 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Police firing tear gas shells during a protest near Shahi Masjid in Ujjain
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद गरमाया, बड़ी संख्या में जुटे मुस्लिम समाज के लोग, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर विवाद

शाही मस्जिद का विवाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है। प्रशासन सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को हटाने की तैयारी कर रहा है। इसी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं। मामले को लेकर सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है। फिलहाल पुलिस की कोशिश भीड़ को नियंत्रित करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले में आगे की कार्रवाई और कोर्ट की सुनवाई पर नजर बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com