उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद के हिस्से में क्षति; कलेक्टर बोले- जनहानि नहीं, अफवाहों से बचें

Ujjain Mosque Damage: छतरी चौक पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने में क्षति हुई। मीनार का हिस्सा गिरने की खबरों के बीच कलेक्टर ने कहा- जनहानि नहीं हुई,अफवाहों पर ध्यान न दें।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Ujjain Collector Statement On Road Widening: उज्जैन शहर में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण का काम लगातार जारी है। इसी क्रम में छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति आने की जानकारी सामने आई। सुबह के समय मस्जिद की मीनार के एक हिस्से के गिरने और कुछ लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आने लगीं, जिसके बाद मौके की स्थिति को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई।

कार्रवाई के बीच मीनार के हिस्से के गिरने की सूचना सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर घटना से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां प्रसारित होने लगीं। कुछ सूचनाओं में लोगों के घायल होने की बात कही गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से बाद में इन दावों को स्पष्ट किया गया और मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई।

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताई स्थिति

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रभावित हिस्से को हटाने के क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। किसी व्यक्ति के घायल होने या मलबे में फंसे होने की भी जानकारी नहीं है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर सामने आ रही अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा न करें।

सभी पक्षों से प्रशासन कर रहा चर्चा

कलेक्टर ने बताया कि मौके पर विभिन्न धर्म और समाज के लोग मौजूद हैं और प्रशासन की ओर से उनसे चर्चा की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रहा है और मौके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी संयम बनाए रखने और किसी तरह की अफवाह पर प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की गई है।

अफवाह और भ्रामक खबरों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा घटना को लेकर अफवाह, मिसइन्फॉर्मेशन या भ्रामक खबर फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उज्जैन प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर सूचना को सच न मानें और घटना से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी कार्रवाई जारी है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज