लावारिश हालत में मिले दो बालक  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

जिस उम्र में मां की गोद चाहिए, उस उम्र में उज्जैन रेलवे स्टेशन की बेंच पर मिले दो मासूम, GRP ने बचाया

Child Rescue By GRP Ujjain: उज्जैन रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में लावारिस हालत में मिले दो मासूम बच्चे। जीआरपी ने मेडिकल जांच के बाद मातृछाया संस्था में भेजा, सीसीटीवी जांच जारी।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले।

  • बच्चों में डेढ़ से दो साल की बच्ची और 6-7 महीने का बालक शामिल।

  • मुसाफिरखाने की बेंच पर दोनों बच्चे अकेले लेटे हुए मिले।

  • जीआरपी ने दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

Two Children Found at Ujjain Railway Station: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित यात्री प्रतीक्षालय (मुसाफिरखाना) में दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। इनमें करीब डेढ़ से दो साल की एक बच्ची और 6 से 7 महीने का एक छोटा बालक शामिल है। दोनों बच्चे एक बेंच पर अकेले लेटे हुए थे। इतनी कम उम्र में बच्चों को इस तरह अकेला देखकर हर कोई हैरान रह गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।

मामला 13 नवंबर की रात का बताया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित मुसाफिरखाने में बेंच पर दो छोटे बच्चों के अकेले होने की जानकारी जीआरपी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को अपने पास सुरक्षित लिया और उन्हें जीआरपी थाने लेकर आए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

मेडिकल जांच के बाद मातृछाया में सुरक्षित रखा

दोनों बच्चों को थाने लाने के बाद उनका मेडिकल जांच कराई गई, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिल सके। इसके बाद बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उज्जैन शहर की सेवा भारती मातृछाया संस्था में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों मासूम संस्था की देखरेख में हैं। पुलिस की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके परिवार और परिजनों का पता लगाना है।

सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे सुराग

जीआरपी पुलिस अब रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बच्चों को स्टेशन तक कौन लेकर आया था और उन्हें यात्री प्रतीक्षालय में किसने छोड़ा। फुटेज के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों और स्टेशन पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि बच्चों के परिजनों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने लोगों से की अपील

फिलहाल दोनों मासूमों के परिजनों की तलाश जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को इन बच्चों या उनके परिवार के संबंध में कोई जानकारी है, तो वह जीआरपी उज्जैन को सूचना दे सकता है। एक बच्ची और एक नन्हे बालक के इस तरह अकेले मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, बच्चों को किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश