महाकाल मंदिर में बना हीटप्रूफ पाथ-वे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में बना हीटप्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Mahakaleshwar Temple Heat Proof Pathway: महाकाल मंदिर परिसर में 'हीट प्रूफ पाथ-वे' तैयार किया गया है। इसमें सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट इस्तेमाल किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को तपती जमीन से राहत मिलेगी।

प्रीतेश जैन

Ujjain Mahakal Temple News: भीषण गर्मी के बावजूद उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है। हर दिन एक लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में तपती जमीन और गर्म फर्श से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए मंदिर समिति ने विशेष 'हीट प्रूफ पाथ-वे' तैयार कराया है।

मंदिर प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इस विशेष पाथ-वे पर सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट का उपयोग किया गया है, जिससे जमीन का तापमान कम रहेगा और श्रद्धालुओं के पैर गर्म फर्श से नहीं जलेंगे। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

13 हजार वर्गफीट क्षेत्र में हीट प्रूफ पाथ-वे

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर और श्री महाकाल महालोक के दर्शन मार्ग पर करीब 13 हजार वर्गफीट क्षेत्र में हीट प्रूफ पाथ-वे विकसित किया गया है। यह मार्ग नीलकंठ क्षेत्र से पंचमुखी हनुमान, मानसरोवर होते हुए शंख द्वार और बड़ा गणेश मंदिर तक तैयार किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

महाकालेश्वर मंदिर समिति का कहना है कि इस नई व्यवस्था से श्रद्धालु तेज धूप और गर्म मौसम के बावजूद बिना असुविधा के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। विशेष रूप से प्रवेश और निकास मार्गों पर यह व्यवस्था अधिक उपयोगी साबित होगी, जहां भक्तों को लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है।

पहले की गई थी कार्पेट की व्यवस्था

गौरतलब है कि मंदिर समिति पहले से ही कई स्थानों पर कार्पेट बिछाकर श्रद्धालुओं को राहत देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब यह नया उपाय शुरू किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा