उज्जैन में भस्म आरती के नाम पर धोखाधड़ी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर 30 हजार की ठगी, मेरठ के 12 श्रद्धालुओं को भेजे फर्जी VIP पास

Mahakal Bhasma Aarti VIP Pass Fraud : उज्जैन में भस्म आरती के नाम पर मेरठ के 12 श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया। ट्रैवल एजेंट ने VIP पास भेजे, जो जांच में फर्जी बताए गए।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Bhasma Aarti Fraud : उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा सहित 12 श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होने के लिए एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया था। श्रद्धालुओं के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले गूगल पर ट्रैवल एजेंसी की जानकारी सर्च की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एजेंसी का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने 12 लोगों की भस्म आरती करवाने के लिए प्रति व्यक्ति 2500 रुपए शुल्क बताया। एजेंट की बात पर भरोसा करते हुए श्रद्धालुओं ने UPI के जरिए 15-15 हजार रुपए की दो किश्तों में कुल 30 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति ने सभी श्रद्धालुओं को ‘VIP भस्म आरती पास’ बनाकर भेजे।

पास पर 30 हजार रुपए की ऑनलाइन पेमेंट देखकर हुआ शक

श्रद्धालुओं के मुताबिक, जब उन्होंने भेजे गए पास को देखा तो उस पर ऑनलाइन पेमेंट के रूप में 30 हजार रुपए की रकम दर्ज थी। पास पर भुगतान की राशि लिखी होने से श्रद्धालुओं को संदेह हुआ। उन्होंने इस बारे में एजेंट से सवाल किया तो उसने सफाई देते हुए कहा कि मंदिर में उसकी ‘सेटिंग’ है और किस श्रद्धालु से कितनी रकम ली गई है, इसका हिसाब रखने के लिए पास पर राशि लिखी गई है।

एजेंट ने उज्जैन पहुंचने पर व्यवस्था होने का दिया भरोसा

एजेंट ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि उज्जैन पहुंचने के बाद भस्म आरती की पूरी व्यवस्था हो जाएगी। उसकी बात पर विश्वास करके श्रद्धालुओं ने अपनी उज्जैन यात्रा की तैयारी जारी रखी। उन्हें उम्मीद थी कि मंदिर पहुंचने के बाद दिए गए VIP पास के आधार पर भस्म आरती में प्रवेश मिल जाएगा।

उज्जैन रवाना होने से पहले फोन उठाना किया बंद

श्रद्धालुओं के अनुसार, उज्जैन आने से एक-दो दिन पहले उन्होंने संबंधित ट्रैवल एजेंट से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार संपर्क का प्रयास करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो श्रद्धालुओं को अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने पास और ट्रैवल एजेंसी से संबंधित जानकारी की जांच कराई।

जांच में फर्जी पास होने की जानकारी मिली

श्रद्धालुओं का दावा है कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें भेजे गए भस्म आरती के पास फर्जी हैं। इसके बाद मामले की शिकायत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कथित ठगी में 12 श्रद्धालुओं से कुल 30 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान के जरिए लिए गए हैं।

मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत, जांच शुरू

मामले में रतन शर्मा ने मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद उन्हें Acknowledgement Number 33109260237057 प्राप्त हुआ है। अब साइबर सेल शिकायत में दिए गए UPI लेनदेन, संबंधित मोबाइल नंबर और ट्रैवल एजेंसी के नाम से जुड़ी जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले भस्म आरती बुकिंग ऑफर की विश्वसनीयता को लेकर श्रद्धालुओं के बीच सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने आई है।

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

क्या चुनाव आयोग का फैसला पलट जाएगा ? ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार