उज्जैन खड़े हनुमान जी की प्रतिमा में दरारें आने का दावा (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन खड़े हनुमान जी की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों में भड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावन

Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरार और प्लास्टर उखड़ने के दावे से भड़के श्रद्धालु, विस्थापन की कोशिश पर दी आंदोलन की चेतावनी।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्राचीन प्रतिमा में दरारें आने का दावा।

  • प्रतिमा के पीछे से प्लास्टर उखड़ने पर भक्तों में नाराजगी।

  • बजरंग दल के शालू यादव ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

Ujjain Khade Hanuman Statue Cracks Claims: मध्य प्रदेश के उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर की प्राचीन प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में है। खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े भक्तों ने दावा किया है कि प्रतिमा में दरारें दिखाई देने लगी हैं और पीछे की तरफ प्लास्टर भी उखड़ रहा है।

इसे लेकर भक्तों में नाराजगी बढ़ रही है। बजरंग दल से जुड़े शालू यादव ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रतिमा को हटाने के बार-बार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खुली चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा को उसके मूल स्थान से विस्थापित करने की कोशिश की गई तो श्रद्धालु सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

प्रतिमा की स्थिति प्रभावित हुई है- शालू यादव

शालू यादव के मुताबिक, उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा खड़े हनुमानजी की प्रतिमा की कई बार स्कैनिंग कराई गई है। खड़े हनुमान मंदिर का मुख्य ढांचा भी हटाया गया था। उनका दावा है कि इसके बाद से प्रतिमा की स्थिति प्रभावित हुई है। प्रतिमा के पीछे कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ने लगा है और दरारें भी नजर आ रही हैं। हालांकि, प्रतिमा की वर्तमान स्थिति और दरारों के कारणों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि सामने आना बाकी है।

मंदिर का ढांचा हटने के बाद टेंट के नीचे विराजमान हैं हनुमानजी

खड़े हनुमान मंदिर का मूल ढांचा हटाए जाने के करीब तीन महीने बाद भी प्राचीन प्रतिमा उसी स्थान पर विराजमान है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके ऊपर कैनोपी यानी टेंट लगाया गया है। भक्तों की मांग है कि हनुमानजी की प्रतिमा को किसी दूसरी जगह स्थापित करने के बजाय मूल स्थान पर ही सुरक्षित रखा जाए।

शालू यादव का आरोप है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं लेकिन भक्तों की चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

प्रशासन ने फिर कराई विशेष उपकरणों से स्कैनिंग

मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के बाद रविवार सुबह करीब 6 बजे प्रशासनिक टीम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मंदिर पहुंची थी। टीम ने प्रतिमा के आसपास रखी सामग्री हटवाकर करीब आधे से पौने घंटे तक स्कैनिंग की गई। इसी दौरान खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी को भी बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में जांच की प्रक्रिया पूरी की गई।

विस्थापन की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

प्रतिमा को लेकर अब प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। भक्तों का कहना है कि वे किसी भी स्थिति में प्रतिमा को उसके मूल स्थान से हटाने के पक्ष में नहीं हैं। कुछ श्रद्धालु मौजूदा स्थिति की तुलना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान राम के टेंट में विराजमान रहने से भी कर रहे हैं।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट