Branded Baba Exclusive: बकरी चराने वाला करण कुशवाहा कैसे बना छतरपुर का नामी बाबा, कौन हैं अजय पाल महाराज?

Branded Baba Navbharat Live: कौन हैं छतरपुर के विवादित अजय पार बाबा? 5वीं पास करण कुशवाहा पहले चराते थे बकरियां और बेचते थे सब्जियां, अब दरबार लगाकर करते हैं कैंसर ठीक करने का दावा।
Karan Kushwaha Aka Ajay Paar Baba Story
कौन हैं अजय पार बाबा (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • छतरपुर के अजय पार बाबा का असली नाम करण कुशवाहा बताया गया है।

  • बाबा का संबंध छतरपुर के कैड़ी गांव से है, पांचवीं तक की है पढ़ाई।

  • बाबा बनने से पहले बकरी चराने, सब्जी बेचने और तरबूजों की रखवाली का करते थे काम।

  • कैंसर और लकवा जैसी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं बाबा।

Karan Kushwaha Aka Ajay Paar Baba Story: मध्य प्रदेश के छतरपुर के अजय पार महाराज जिन्हें अजय पाल बाबा के भी नाम से जाना जाता है वह इस समय अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, बाबा ने एक भक्त की पत्नी को लेकर कहा था कि बच्चा तुम्हारा नहीं है और तुम्हारी पत्नी का दूसरी जगह संबंध चल रहा है।

इस बयान के बाद काफी विवाद भी हुआ और बाबा ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन बाबा के पूर्व जीवन के बारे में कोई नहीं जानता यानी वह पहले क्या करते थे और कैसे उन्होंने लोगों का विश्वास जीता।

पांचवीं कक्षा तक पढ़ें है अजय पार बाबा

जब नवभारत लाइव की टीम अजय पार बाबा के बारे में जानकारी हासिल करने ग्राउंड पर उतरी तब हमें पता चला कि अजय पार महाराज के नाम से चर्चित करण कुशवाहा का संबंध छतरपुर जिले के कैड़ी गांव से है। उनके पिता का नाम सुंदर लाल कुशवाहा है और उन्होंने पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

Ajay Paar Baba Qualification
पांचवी तक पढ़ें है अजय पार महाराज(सोर्स- सोशल मीडिया)

पहले बकरी चराने का भी काम करते थे बाबा

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा बनने से पहले करण कुशवाहा बकरियां चराने, सब्जी बेचने और तालाब में तरबूजों की रखवाली करने जैसे काम करते थे। वंही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तो यह भी दावा करती हैं कि वह पहले नारियल पानी भी बेचा करते थे और रातों-रात उन्हें दरबार लगाने का खयाल आया। जिसके बाद उन्हें इतनी प्रसिद्धी मिली।

Ajay Paar Baba Darbaar
अजय पार बाबा के दरबार में भक्तों का तांता(सोर्स- सोशल मीडिया)

कैंसर और लकवा की बीमारी ठीक करने का करते हैं दावा

हैरानी की बात यह है कि अजय पार बाबा लकवा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को धाम में ही ठीक करने का दावा करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण कुशवाहा यह दावा करता है कि दिल्ली से आए एक मरीज का कैंसर दो-तीन दिन में ही ठीक हो गया था। जिसके बाद से ही हम दरबार लगाने लगे हैं।

Ajay Paar Baba Car Pooja
कार की पूजा करवाते हुए अजय पार बाबा (सोर्स- सोशल मीडिया)

बाबा के पास कितनी संपत्ती

हालांकि, अजय पार बाबा के पास कितनी संपत्ती है इस बात का असल में किसी को ज्ञात नहीं है। अगर उनकी पारिवारिक संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 5 एकड़ जमीन और पिता के नाम पर एक ई-रिक्शा बताया गया है।

Karan Kushwaha Aka Ajay Paar Baba Story
छतरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पैदल जा रहा युवक बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ हादसा

बाबा को नहीं है धार्मिक साहित्य और ग्रंथों का ज्ञान?

जानकारी के अनुसार, अजय पार महाराज को धार्मिक साहित्य और धर्मग्रंथों का ज्ञान नहीं है। हालांकि उनके भक्त उन्हें काफी मानते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि अगर बाबा को धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान नहीं है तो वह इतना बड़ा दरबार कैसे लगा सकते हैं?

Karan Kushwaha Aka Ajay Paar Baba Story
खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में पूजा करते दिखे विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला