घायल परिवार (फोटो सोर्स-नवभारत) 
उज्जैन

उज्जैन: जमीन विवाद में रिश्ते तार-तार, सगे भाई-बहन पर किया लाठी से जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Ujjain Plot Dispute Attack: उज्जैन के पलवा में प्लॉट विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। बड़े पापा के परिवार ने लाठी-सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाई-बहन समेत 6 लोग घायल हो गए हैं।

अजय नीमा

Ujjain Crime News: उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलवा में पुश्तैनी प्लॉट को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े पापा और उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी एवं लोहे की सब्बल से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

फरियादी आशुतोष डोडिया के अनुसार उनकी माताजी के नाम दर्ज पुश्तैनी प्लॉट पर पिछले दो-तीन दिनों से साफ-सफाई कर खंभे लगाए जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 2 बजे उनके बड़े पापा नारायण, उनके बेटे दिनेश, महेश, यशवंत, अंकित तथा परिवार की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचीं और लगाए गए खंभों को उखाड़ने लगीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

लोहे की सब्बल और लाठियों से हमला

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। आशुतोष ने बताया कि दिनेश ने उनके सिर पर सब्बल से कई वार किए, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें कई टांके लगाने पड़े। हमले में उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं।

भाई को बचाने पहुंची बहन का हाथ फ्रैक्चर

हमले के दौरान भाई को बचाने पहुंची बहन सागर बाई को भी निशाना बनाया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा आशुतोष की मां मानकुंवर, छोटी मां भायगबाई और पत्नी सोनाली भी मारपीट में घायल हो गईं। सभी के हाथ, पैर, कमर और पीठ पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

7 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

घायलों को पहले इंगोरिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल उज्जैन रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी जाते समय दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंगोरिया थाना पुलिस ने नारायण, दिनेश, महेश, यशवंत, अंकित सहित करीब सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश