उज्जैन में सरकारी ऑफिस में रॉयल बर्थडे सेलीब्रेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन: सरकारी दफ्तर में रविवार को ‘राजसी’ जन्मदिन, हाथी पर सवार सहायक यंत्री, नोटों की गड्डियों के बीच जश्न

Royal Birthday Party In Government Office: उज्जैन में बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का राजा-महाराजा वाला जश्न बना विवाद, शासकीय अवकाश के दिन ऑफिस खुलवाकर हाथी पर सवार होकर पहुंचे अधिकारी।

सजल रघुवंशी, अजय नीमा

Ujjain Government Office Birthday Celebration: शासकीय कार्यालयों में जहां आमतौर पर नियम-कायदे और अनुशासन सर्वोपरि माने जाते हैं, वहीं उज्जैन में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह अब चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि रविवार, यानी शासकीय अवकाश के दिन कार्यालय खुलवाकर वहां भव्य जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई।

बताया जा रहा है कि सहायक यंत्री का अंदाज भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं था। ढोल-धमाकों के बीच हाथी पर सवार होकर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया गया और फिर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद विभागीय व्यवस्था और नियमों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला यहीं नहीं थमा। समारोह के दौरान केक के आसपास नोटों की गड्डियां रखे जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पूरा आयोजन महज जन्मदिन समारोह था या फिर खुले तौर पर रसूख और शक्ति प्रदर्शन का मंच, इस पर भी चर्चाएं तेज हैं।

रविवार को बंद कार्यालय आखिर किसके आदेश पर खुला?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहता है, तो आखिर कार्यालय खुलवाने की अनुमति किसने दी? क्या किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति थी तो किस नियम के तहत? और यदि अनुमति नहीं थी तो अवकाश के दिन कार्यालय परिसर में निजी समारोह आयोजित करने की इजाजत किसने दी?

मामले की तेजी से की जा रही जांच

यह भी विभागीय जांच का विषय है कि कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी थी या नहीं और यदि कर्मचारी मौजूद थे तो क्या उन्होंने सरकारी ड्यूटी के तहत उपस्थिति दर्ज की या निजी समारोह में शामिल हुए।

भ्रष्टाचार की खबर के अगले ही दिन भव्य जश्न से बढ़ा विवाद

मामला इसलिए और ज्यादा गंभीर हो गया है क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले ही सहायक यंत्री रविकांत मालवीय को लेकर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों की खबर प्रकाशित हुई थी। इसके अगले ही दिन रविवार को कथित तौर पर शासकीय कार्यालय में इस तरह का भव्य आयोजन सामने आने से विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारी के प्रभाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा की जिला प्रशासन इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO