विकसित मध्य प्रदेश @2047 का रोडमैप तैयार; भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का आगाज

Viksit Madhya Pradesh 2047: भोपाल में 'समृद्ध मध्यप्रदेश @2047' राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने 'वन इंस्टीट्यूट-वन प्रॉमिस' थीम पर आधारित कार्यक्रम में कही बड़ी बात।
Viksit Madhya Pradesh 2047 roadmap unveiled in Bhopal
सीएम मोहन यादव ने किया राज्य स्तरीय कॉन्कलेव का आगाज(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Mohan Yadav Development Vision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में “कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “वन इंस्टीट्यूट–वन प्रॉमिस” रखी गई है। इसका उद्देश्य विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में केंद्रीय संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह रामायण में जामवंत ने हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को उसकी सामर्थ्य का एहसास कराया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन को लेकर आगे बढ़ रहा है।

सेमीकंडक्टर, एआई और उद्योग में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत आज सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्योग और नवाचार जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तल, जल और नभ के बाद अब तकनीक के क्षेत्र में भी भारत अपनी ताकत दुनिया के सामने साबित कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध के क्षेत्र में भी अपनी क्षमता और सामर्थ्य का प्रभावी प्रदर्शन किया है। डॉ. मोहन यादव यादव ने कहा कि भारत के साथ कई देश आजाद हुए थे, लेकिन समय के साथ भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कुछ समय पहले पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को भारत से बेहतर माना जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ चुका है।

नदी जोड़ो अधियान का लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भी विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। नदी जोड़ो अभियान का लाभ मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी मिलेगा। राज्यों के बीच विकास की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जो देश की प्रगति के लिए सकारात्मक संकेत है।

Viksit Madhya Pradesh 2047 roadmap unveiled in Bhopal
क्या कमीशन न मिलने पर रोकी गईं फाइलें? सिंहस्थ-2028 में टेंडर प्रक्रिया के बाद भी अटकीं औद्योगिक परियोजनाएं

मध्य प्रदेश के पास डिजिटल युग में अपार संभावनाएं

सीएम डॉ. मोहन यादव कहा कि मध्य प्रदेश के पास डेवलपमेंट, एआई, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हम “अष्ट सिद्धि, नव निधि” की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता एवं संसाधनों का उपयोग कर प्रदेश को वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन के अनुरूप विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश के विकास और आत्मविश्वास की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com