उज्जैन में शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, शहर काजी बोले- देशभर में बनी रहे ऐसी शांति, पुलिस रही अलर्ट

Ujjain Shahi Masjid : उज्जैन में शाही मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रही। शहर काजी ने देशभर में शांति की अपील की, पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Friday Namaz Peace : उज्जैन में शाही मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर के प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की गई। प्रशासन के मुताबिक, जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और शहर में जनजीवन सामान्य रहा।

उज्जैन के शहर काजी खलीलुर्रहमान ने कहा कि उज्जैन में जिस शांति के साथ लोग रह रहे हैं, ऐसी ही शांति देश के हर शहर में बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई और ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ, जिससे किसी को आपत्ति हो। उन्होंने देश में आपसी भाईचारे और शांति कायम रहने की दुआ की।

आरोपों पर शहर काजी ने दिया जवाब

शहर काजी खलीलुर्रहमान से भोपाल के मोहसिन अली खान की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर भी सवाल किया गया। आरोप लगाया गया था कि शहर काजी सरकार के पक्ष में खड़े हो गए हैं और मस्जिद को लेकर समुदाय के हित में कुछ नहीं कर रहे। इस पर खलीलुर्रहमान ने कहा कि इसका जवाब संबंधित व्यक्ति को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभव है कि समझ या जानकारी की कमी के कारण ऐसा बयान दिया गया हो।

प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर पुलिस तैनात

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, सदर और इमामों के लगातार संपर्क में थी। उनकी ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। शुक्रवार को सभी प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गई। बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और कहीं किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कई आईडी को ट्रेस कर बंद कराया गया है और आपत्तिजनक कंटेंट हटवाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना से जुड़ी कमेटी का काम लगातार जारी है और जो कुछ हुआ, वह दुर्घटना थी।

कलेक्टर ने AI विजुअल्स को लेकर किया सावधान

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य है। शुक्रवार की नमाज भी सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे AI जनरेटेड विजुअल्स को लेकर भी लोगों को सावधान रहने को कहा।

सभी समुदायों के सहयोग की सराहना

कलेक्टर ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों और धर्मगुरुओं का लगातार सहयोग मिल रहा है। शुक्रवार को भी मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों का सहयोग मिला, जिसके चलते शहर में शांति व्यवस्था कायम रही। प्रशासन ने लोगों से इसी तरह शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव