फोटो सोर्स - सोशल मीडिया उज्जैन में स्थित फलादिया मस्जिद को निगम का नोटिस
उज्जैन

उज्जैन में शाही मस्जिद के बाद अब फलादिया मस्जिद को निगम का नोटिस, फ्लाईओवर में बाधक है 224 वर्ग मीटर हिस्सा

Ujjain Simhastha 2028 Flyover : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के एलिवेटेड फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में बाधक बताए गए फलादिया मस्जिद के 224 वर्ग मीटर हिस्से को लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी किया।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • सिंहस्थ 2028 के एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के बीच उज्जैन की फलादिया मस्जिद को नगर निगम ने नोटिस जारी किया।

  • शाही मस्जिद के बाद अब फलादिया मस्जिद का हिस्सा फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में बाधक बताया गया है।

  • मस्जिद का 224 वर्ग मीटर हिस्सा निर्माण में बाधा बन रहा है।

  • प्रबंधन का दावा है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी है।

Ujjain Faladia Masjid Notice : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर अब फलादिया मस्जिद का मामला सामने आया है। छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के बाद नगर निगम ने एटलस चौराहे के पास नई सड़क पर स्थित फलादिया मस्जिद के प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। निगम के अनुसार प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइनमेंट में मस्जिद का एक हिस्सा बाधक बन रहा है।

224 वर्ग मीटर हिस्से को लेकर जारी हुआ नोटिस

नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के भवन अधिकारी की ओर से 23 अक्टूबर को जारी सूचना पत्र क्रमांक 2026/1648 में मस्जिद प्रबंधन को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। नोटिस में लोक निर्माण विभाग के 14 अक्टूबर 2026 के पत्र का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक मस्जिद का भूतल पर 16 मीटर चौड़ा और 14 मीटर गहरा हिस्सा कुल 224 वर्ग मीटर क्षेत्र फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक बताया गया है। नोटिस में बताया गया है कि जनहित में इस हिस्से को यथावत रखना संभव नहीं है।

27 अक्टूबर को दस्तावेजों के साथ होगी सुनवाई

निगम ने मस्जिद प्रबंधन को 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच छत्रपति शिवाजी भवन स्थित निगम मुख्यालय के कक्ष क्रमांक 324 में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन को संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने को कहा गया है। नोटिस के हिसाब से निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय निर्णय लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाने की उम्मीद है।

प्रबंधन का दावा '100 साल पुरानी मस्जिद'

मस्जिद के कोषाध्यक्ष मोहम्मद याहया के अनुसार फलादिया मस्जिद करीब 100 साल पुरानी है और उज्जैन शहर में नई सड़क की पहचान मानी जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने जिन दस्तावेजों की मांग की है उन्हें सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

दुकानों से कई परिवारों की रोजी रोटी जुड़ी है

स्थानीय निवासी मोहम्मद ऐजाज के मुताबिक मस्जिद परिसर में करीब 6 दुकानें हैं जो 60 से 70 साल पुरानी हैं। इन दुकानों से कई परिवारों की आजीविका जुड़ी है। उनका कहना है कि यदि दुकानें हटाई जाती हैं तो संबंधित परिवारों के सामने रोजगार का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

सुनवाई के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के बीच अब फलादिया मस्जिद के हिस्से को लेकर निगम की सुनवाई महत्वपूर्ण होगी। मस्जिद प्रबंधन के दस्तावेजों और पक्ष की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नोटिस जारी हुआ है,मस्जिद के संबंधित हिस्से पर अंतिम कार्रवाई को लेकर निर्णय होना बाकी है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी