पत्थर से हमले में 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, पत्थर से हमले में 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत

Ujjain Land Dispute : खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। मारपीट में मुजीब मंसूरी की जान चली गई जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी गंभीर रूप से घायल हैं।

शाजेब खान

Highlights :

  • उज्जैन के बिछड़ौद गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प।

  • खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद।

  • 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत, दोस्त गुलाम नबी घायल।

Mujib Mansuri death in Ujjain : उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव बिछड़ौद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

खेत में ट्रैक्टर चलता देख हुआ विवाद

सूचना के अनुसार शाजापुर निवासी मुजीब मंसूरी अपने दोस्त गुलाम नबी के साथ बिछड़ौद स्थित खेत पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने खेत में एक ट्रैक्टर चलता देखा। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गीता बाई के कहने पर खेत में ट्रैक्टर चलाया जा रहा है। इसके बाद गीता बाई भी मौके पर पहुंच गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

पत्थर और दरांती से हमले का आरोप

घायल गुलाम नबी के आरोप के मुताबिक विवाद के दौरान गीता बाई ने उनके दोस्त मुजीब मंसूरी की छाती पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद गीता बाई के बेटे ओमप्रकाश, लाला, जसवंत और भोला भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर मुजीब के साथ मारपीट की। गुलाम नबी का कहना है कि जब वे अपने दोस्त को बचाने पहुंचे तो उन पर भी दरांती और पत्थरों से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण मुजीब मंसूरी की मौत हो गई। जबकि गुलाम नबी घायल हो गए।

वर्ष 1994 से जमीन पर कब्जे का दावा

गुलाम नबी ने दावा किया है कि करीब तीन बीघा जमीन उनके पास वर्ष 1994 से है। इसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है।शनिवार को खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर ये विवाद फिर भड़क गया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम और FSL परीक्षण

डीएसपी भरत यादव के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। एमपी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और एफएसएल टीम ने भी परीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं