मृतक सुमन पिता कमल गोठवाल  फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन में 29 वर्षीय युवती की घर में संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश, कारण तलाशने में जुटी पुलिस

Ujjain Crime News : उज्जैन के किशनपुरा में 29 वर्षीय युवती की घर में फांसी लगाने से मौत हो गई। माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Young Woman Death : उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी 29 वर्षीय सुमन पिता कमल गोठवाल देवासी की बुधवार को घर में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

8-10 साल से इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी थी युवती

जानकारी के अनुसार सुमन पिछले करीब 8-10 वर्षों से इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुड़ी हुई थीं। इसी क्षेत्र में काम के चलते वह लगातार सक्रिय थीं। बुधवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई।

परिवार में दो बहन और एक भाई

सुमन के परिवार में दो बहन और एक भाई हैं। भाई का नाम आकाश बताया गया है, जबकि बीच वाली बहन का नाम जया जी गोठवाल बताया गया है। उनके पिता कमल गोठवाल फ्रीगंज क्षेत्र में बर्फ का व्यवसाय करते हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस परिजनों से युवती की दिनचर्या, कामकाज और घटना से पहले की परिस्थितियों को लेकर जानकारी ले रही है।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

उज्जैन पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के इस कदम के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवती किसी परेशानी या अन्य परिस्थिति से गुजर रही थी या नहीं। हालांकि, अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, युवती की मौत को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल