सिंहस्थ 2028 की स्पेशल ट्रेनिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

Simhastha 2028: उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा में AI और CCTV का होगा अहम रोल, दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

Simhastha 2028 Special Training: उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा में एआई और सीसीटीवी का उपयोग शुरू। पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देकर भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की गईं।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन पुलिस की तैयारियां तेज।

  • पुलिस जवानों के लिए सात दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित।

  • महाकाल मंदिर की सुरक्षा में एआई और सीसीटीवी का होगा इस्तेमाल।

  • श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक और पार्किंग मैनेजमेंट की ट्रेनिंग।

Mahakal Temple AI Security System Simhastha 2028: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं। करोड़ों भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए उज्जैन पुलिस अपने जवानों को खास ट्रेनिंग दे रही है। इसका मकसद पुलिस बल को हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार करना है।

इसी सिलसिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन महाकाल मंदिर की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बम से बचाव और आपदा के समय लोगों की मदद करने की ट्रेनिंग दी गई।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा में एआई और सीसीटीवी का होगा इस्तेमाल

ट्रेनिंग के पहले सत्र में पुलिसकर्मियों को श्री महाकालेश्वर मंदिर की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसमें सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि बड़े धार्मिक आयोजनों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में आधुनिक तकनीक अहम भूमिका निभाती है। इस सत्र में एच.एन. अहिरवार की टीम और निरीक्षक प्रतीक यादव ने प्रशिक्षण दिया।

महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक और पार्किंग की मिलेगी ट्रेनिंग

दूसरे सत्र में महाकाल मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने पुलिसकर्मियों को बस रूट, यात्री वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सिंहस्थ 2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच ट्रैफिक को सुचारू रखना बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए पहले से बेहतर योजना और आपसी तालमेल जरूरी है।

बम और भगदड़ जैसी स्थिति से निपटना भी सिखाया

तीसरे सत्र में बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम ने संदिग्ध वस्तुओं की पहचान और बम से जुड़े खतरों से निपटने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा नियमों और दूसरी एजेंसियों के साथ तालमेल की प्रक्रिया समझाई गई। चौथे सत्र में आगजनी, करंट, फिसलन और भगदड़ जैसी घटनाओं से निपटने की ट्रेनिंग दी गई। एसडीआरएफ और डॉ. नरेंद्र गोमे ने अग्निशमन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर का अभ्यास कराया।

महाकाल अन्नक्षेत्र में बीडीडीएस की मॉकड्रिल

प्रशिक्षण के आखिरी सत्र में शाम 4 से 6 बजे तक पुलिसकर्मियों को महाकाल मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। यहां पीए सिस्टम, सीसीटीवी और वायरलेस संचार व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके बाद महाकाल अन्नक्षेत्र में बीडीएसएस टीम ने मॉकड्रिल की। इसमें संदिग्ध वस्तु मिलने और बम के खतरे की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। पुलिस का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 से पहले ऐसा प्रशिक्षित बल तैयार करना है, जो तकनीक की मदद से सुरक्षा व्यवस्था संभाल सके और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सके।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट