सीएम मोहन यादव ने लिया तैयारियों का जायजा (फोटो सोर्स- नवभारत)
उज्जैन

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: CM मोहन यादव ने सवारी मार्ग चौड़ीकरण का लिया जायजा, चिंता हरण गणेश के किए दर्शन

CM Mohan Yadav News : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच CM मोहन यादव ने उज्जैन में सवारी मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। चिंता हरण गणेश मंदिर में दर्शन भी किए।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Simhastha 2028 : उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की शाही सवारी मार्ग के चौड़ीकरण सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कंठाल चौराहा से सती गेट, छोटा सराफा चौराहा होते हुए गोपाल मंदिर तक पैदल भ्रमण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने प्राचीन श्री चिंता हरण गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ सवारी मार्ग का निरीक्षण करते हुए चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मार्ग चौड़ीकरण और अन्य प्रस्तावित कार्यों की स्थिति से अवगत कराया।

चिंता हरण गणेश मंदिर में किए दर्शन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव प्राचीन श्री चिंता हरण गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सती गेट से छोटा सराफा क्षेत्र तक स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मार्ग चौड़ीकरण में नागरिकों और व्यापारियों की ओर से दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

महाकाल लोक के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आने वाले समय में इन कार्यों से उज्जैन का स्वरूप और अधिक भव्य, व्यवस्थित और सुविधाजनक होगा।

410 मीटर मार्ग को किया जा रहा चौड़ा

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक करीब 410 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 310 मीटर हिस्से में पीसीसी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। कंठाल चौराहे पर लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के भव्य विकास की योजना भी तैयार की गई है।

स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से दिया सहयोग

मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के कुछ हिस्से हटाए हैं। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग चौड़ीकरण से जुड़े कार्यों की प्रस्तावित डिजाइन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रशासनिक तैयारियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सिंहस्थ की आवश्यकताओं के अनुसार सभी विकास कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी