नागदा में जुआ खेल रहे 12 लोग गिरफ्तार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

नागदा: बिरलाग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, ताश के पत्तों संग ₹21,300 नकद जब्त, 12 आरोपी गिरफ्तार

Nagda Gambling Case: पुलिस ने अशोक कॉलोनी में जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹21,300 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Birlagram Police Raid Gambling Den Nagda: बिरलाग्राम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹21,300 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अशोक कॉलोनी क्षेत्र में एक टापरी में जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिरलाग्राम की अशोक कॉलोनी में अनिल भाटिया के घर के पीछे बनी टापरी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बिरलाग्राम उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 12 लोगों को पकड़ लिया।

12 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा

कार्रवाई के दौरान उज्जैन पुलिस ने प्रवीण पिता जगदीश, घनश्याम पिता शंकरलाल, दीपक पिता बाबूलाल चंदन, भीम पिता नंदू प्रसाद, निश्चय पिता भरतलाल, दिनेश पिता रामचंद्र, त्रिलोक पिता राजकुमार, सुमित पिता विनोद, लोकेश पिता हीरालाल, रफीक पिता अब्दुल, अनिल पिता रंजीत और मदन पिता बाबूलाल को पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बिरलाग्राम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर उनकी तलाशी और जुआ खेलने से संबंधित सामग्री की जांच की।

₹21,300 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त

पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही ₹21,300 की नगद राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। जब्त सामग्री को पुलिस ने कार्रवाई में शामिल करते हुए सभी आरोपियों को थाने लाया। इसके बाद बिरलाग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है और जुए से संबंधित अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार उज्जैन जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार के साथ उनि शांतिलाल मौर्य, सउनि भुरिया मोहरे, सउनि दयाशंकर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, आरक्षक संदीप यादव, अर्पित कायस्थ, सौरभ एवं नसुस सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया