श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी (फोटो सोर्स- नवभारत)
उज्जैन

उज्जैन : करंट की अफवाह से नागचंद्रेश्वर दर्शन की कतार में मची भगदड़, अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु घायल

Ujjain Nagchandreshwar Darshan : उज्जैन में नागचंद्रेश्वर दर्शन की कतार में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Nagchandreshwar Temple Stampede : उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को लगी लंबी कतार में करंट फैलने की अफवाह से अचानक दहशत फैल गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के समीप करंट फैलने की बात सामने आने के बाद कतार में खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गिर गए और कुछ बैरिकेडिंग से टकराकर घायल हो गए।

घटना के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं। बताया गया कि बैरिकेडिंग से टकराने के कारण हरिश्चंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है। अन्य श्रद्धालु भी गिरने और भीड़ के दबाव के कारण घायल हुए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

चरक अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल स्थिति संभाली और घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। घायलों में उज्जैन के ढांचा भवन निवासी हिंदू बाई और लक्ष्मीबाई, किशनपुरा निवासी 19 वर्षीय सागर, गंजबासौदा निवासी अनसूया और उनकी मां ममता शामिल हैं। इसके अलावा सिलवासा-वापी निवासी हरिश्चंद्र, ग्वालियर निवासी 18 वर्षीय सोनम और खुशी, दरभंगा निवासी सुजीत कुमार तथा वलसाड निवासी तुलसी और उनकी मां रेखाबाई का भी उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

करंट की अफवाह फैलने के बाद श्रद्धालुओं के बीच अचानक दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दर्शन व्यवस्था को संभाला। कुछ समय तक दर्शन व्यवस्था प्रभावित रही, जिसके बाद हालात सामान्य करने के प्रयास किए गए।

नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए उमड़ी थी भारी भीड़

नाग पंचमी के अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार 24 घंटे के लिए खोले गए हैं। इसी वजह से उज्जैन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सोमवार को मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान करंट की अफवाह से अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घायलों का इलाज जारी

फिलहाल सभी घायल श्रद्धालुओं का चरक अस्पताल में उपचार जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु कराने का प्रयास किया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल