मोरारी बापू ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया फोटो सोर्स - नवभारत
उज्जैन

उज्जैन पहुंचे संत मोरारी बापू, बाबा महाकाल के दर्शन कर शिप्रा का किया पूजन, आश्रम में राम कथा का शुभारंभ

Morari Bapu in Ujjain : प्रसिद्ध कथावाचक संत मोरारी बापू उज्जैन पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन, शिप्रा नदी का पूजन और सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के बाद राम कथा का शुभारंभ किया।

अजय नीमा, शाजेब खान

Highlights :

  • संत मोरारी बापू सुबह 7 बजे ट्रेन से उज्जैन पहुंचे।

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भगृह से पूजा अर्चना की।

  • नंदी हॉल में ध्यान लगाया और शिप्रा नदी की पूजा की।

  • सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।

Morari Bapu Ujjain Ram Katha : प्रसिद्ध कथावाचक संत मोरारी बापू आज सुबह करीब 7 बजे ट्रेन से धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। उज्जैन आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह से विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। इसके बाद मोरारी बापू ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का पूजन किया और सांदीपनि आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। आश्रम के सामने तैयार किए गए भव्य पंडाल में उन्होंने राम कथा का शुभारंभ किया।

बाबा महाकाल के दर्शन कर हुए अभिभूत

मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उज्जैन की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें विशेष आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद उन्होंने शिप्रा नदी का पूजन किया और सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर राम कथा की शुरुआत की।

तीर्थ यात्राएं हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाती हैं

सनातन धर्म में तीर्थ यात्राओं के महत्व पर बात करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि यात्राएं केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं हैं बल्कि इनके जरिए व्यक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा की महिमा सर्वश्रेष्ठ है लेकिन वर्तमान देश काल और परिस्थितियों को देखते हुए आधुनिक संसाधनों से की जाने वाली यात्राएं भी सार्थक हैं। यात्रा का मूल उद्देश्य लोगों से जुड़ना उनके बीच संवाद स्थापित करना और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

आदि शंकराचार्य की परंपरा का किया उल्लेख

मोरारी बापू ने कहा कि सदियों पहले जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने पदयात्रा के माध्यम से देश के अलग अलग क्षेत्रों में आध्यात्मिक संवाद स्थापित किया और चार पीठों की स्थापना की। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक आध्यात्मिक संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यात्राओं को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

राम कथा समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम

राम कथा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मोरारी बापू ने कहा कि राम कथा केवल प्रवचन या धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है बल्कि ये समाज को जोड़ने और आपसी संवाद स्थापित करने का एक सशक्त शास्त्र है। कथा के माध्यम से लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश पहुंचता है। उज्जैन में सांदीपनि आश्रम के सामने बने भव्य पंडाल में राम कथा के शुभारंभ के साथ ही धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद